Skip to main content

ताजा खबर

‘ऐसे लोग काफी कम होते हैं’ युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एमएस धोनी की जमकर तारीफ की

‘ऐसे लोग काफी कम होते हैं’ युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एमएस धोनी की जमकर तारीफ की

MS Dhoni and Yograj Singh (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह जो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के बहुत बड़े आलोचक रहे हैं, उन्होंने अचानक से यू-टर्न ले लिया है। बता दें कि हाल में ही योगराज सिंह धोनी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने फिनिशिंग मास्टर धोनी को निडर और प्रेरणादायी बताया है। साथ ही योगराज ने धोनी को विकेट के पीछे का एक बहुत ही अच्छा गेम रीडर बताया है, जो अपने फैसलों से मैच का परिणाम बदल दिया करता था।

योगराज सिंह ने MS Dhoni की जमकर तारीफ की

बता दें कि हाल में ही एक यूट्यूब शो ‘Unfiltered by Samdish’ पर योगराज सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- मैं धोनी को बहुत प्रेरित कप्तान मानता हूं, जो लोगों को बता सकते हैं कि क्या करना है। धोनी के बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह विकेट को पढ़कर गेंदबाजों को बता सकते थे कि कहां गेंदबाजी करनी है। मुझे उनके बारे में सबसे ज्यादा पसंद यह था कि वह एक निडर व्यक्ति थे।

योगराज ने आगे कहा- अगर आपको याद हो तो ऑस्ट्रेलिया में मिशेल जॉनसन की एक गेंद उनके हेलमेट के ग्रिल पर लगी थी और वह थोड़ा भी नहीं हिले, वह वहीं खड़े रहे और अगली गेंद पर उन्होंने उसे छक्का जड़ दिया। ऐसे लोग काफी कम होते हैं।

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल सितंबर में जी स्विच यूट्यूब चैनल पर उन्होंने अपने बेटे का करियर बर्बाद करने का धोनी पर आरोप लगाया था। इस शो में योगराज ने कहा- मैं एमएस धोनी को कभी माफ नहीं करूंगा, उसे अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के खिलाफ क्या किया, सब कुछ अब सामने आ रहा है। इसे जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

मां ने गहने बेचकर खरीदी क्रिकेट किट, अब भारत की उम्मीद बनीं क्रांति गौड़

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की कहानी मेहनत, संघर्ष और परिवार के त्याग की मिसाल है। मध्य प्रदेश के छोटे...

रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में योगदान का मिला बड़ा पुरस्कार, पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति...

‘हार्दिक की फिटनेस का सच छुपाया जा रहा है’ – मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, 2027 वर्ल्ड कप पर कही ये बात

Hardik Pandya Mohammad Kaif (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है...

23 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’, DC और LSG के बीच हुआ हाई-प्रोफाइल ट्रेड; कुलदीप यादव जाएंगे लखनऊ एक बड़ी खबर में, ऋषभ पंत...