Skip to main content

ताजा खबर

‘विराट कोहली थे, उनसे पहले एमएस धोनी थे’ जारी BGT सीरीज के बीच रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के अगले कप्तान को लेकर रखा अपना पक्ष

Rohit Sharma Interview (Photo Source: X)

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल में टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट में अगले कप्तान को लेकर अपना पक्ष रखा है। रोहित का यह कमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच आया है। इस सीरीज के सिडनी में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच से रोहित ने आराम लेने का फैसला किया है, और रोहित की गैर-मौजूदगी में जसप्रीत बुमराह स्टैंड इन कप्तान की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि रोहित इस समय 38 साल को हो गए हैं और जसप्रीत बुमराह 30 के। तो इस हिसाब से भारतीय टीम को किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होगी, जो एक लंबे समय तक टीम की कप्तानी कर सके। तो वहीं रोहित ने कप्तानी को लेकर कहा जो कोई भी भारतीय टीम की कप्तानी करना चाहता है, उसे यह कमानी होगी। जैसा कि पहले के कप्तानों ने किया है।

रोहित शर्मा ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा- इसका जवाब देना बहुत मुश्किल है। बहुत सारे अच्छे लोग हैं। लेकिन, मैं युवा लड़कों से कुछ कहना चाहता हूं कि पहले क्रिकेट के महत्व को समझें। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की गंभीरता को समझें। मैं जानता हूं कि उन्हें जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, लेकिन पहले उन्हें इसे कमाने दो। उन्हें अगले कुछ वर्षों तक कड़ा क्रिकेट खेलने दीजिए।

रोहित ने आगे कहा- देखिए, अब जसप्रीत बुमराह हैं, उससे पहले विराट कोहली थे, उससे पहले एमएस धोनी थे। हर किसी ने इसे हासिल किया है। किसी को भी यह थाली में नहीं मिला,  मुझे नहीं लगता कि किसी को भी इसे इस तरह समझना चाहिए, बस उन्हें यह कमाना होगा।

युवा लड़कों में बहुत प्रतिभा है। मैं एक बात यह भी कहना चाहता हूं कि भारत की कप्तानी करना कोई साधारण बात नहीं है। दबाव तो है, लेकिन वहां बड़ा सम्मान है। हमारे इतिहास को देखते हुए और जिस तरह से हम अपना क्रिकेट खेल रहे हैं उसे देखते हुए, यह एक बड़ा सम्मान है।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...