Skip to main content

ताजा खबर

‘ऐसा टी20 शतक पहले नहीं देखा’ इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी पर हेड कोच गौतम गंभीर 

‘ऐसा टी20 शतक पहले नहीं देखा’ इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी पर हेड कोच गौतम गंभीर 

Gautam Gambhir and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 5वें टी20 मैच में अभिषक शर्मा तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। मुकाबले में उन्होंने 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 54 गेंदों में 135 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

तो वहीं, इस शतक के साथ के साथ वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, अब अभिषेक की इस ताबड़तोड़ पारी पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

अभिषेक के शतक पर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि अभिषेक शर्मा की कमाल की पारी को लेकर, स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में हेड कोच गंभीर ने कहा- मैंने ऐसा टी20 शतक अब तक नहीं देखा, और इस तरह से गेंदबाजी लाइन-अप के खिलाफ जहां जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं।

हां, आप आईपीएल में बहुत से शतक देख सकते हैं, लेकिन यह एक क्वालिटी गेंदबाजी के खिलाफ था। यह एक युवा लड़के लिए शानदार है, और मुझे लगता है कि पहली गेंद से उसने जिस तरह उनका सामना किया, वो सबसे ज्यादा अच्छा था।

खैर, अब टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड का सामना करने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि टी20 सीरीज को अपने नाम करने के बाद, अब भारत वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

भारत बनाम इंग्लैंड, वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे, 6 फरवरी- वीसीए स्टेडियम, नागपुर

दूसरा वनडे, 9 फरवरी- बाराबती स्टेडियम, कटक

तीसरा वनडे, 12 फरवरी- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...