Skip to main content

ताजा खबर

“कोई भी मैच हारने से नहीं डरना चाहते…”, इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का बयान

“कोई भी मैच हारने से नहीं डरना चाहते…”, इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का बयान

Virat Kohli (Photo Source: X)

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांचवें टी20 मैच में 150 रनों से मात देकर 4-1 से सीरीज पर कब्जा किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.3 ओवरों में 97 के स्कोर पर सिमट गई।

सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को टीम के खेलने के तरीके पर बहुत ज्यादा गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि यह क्रिकेट का वह स्टाइल है जिसे टीम हमेशा खेलना चाहती हैं और उन्हें कोई भी मैच हारने का डर नहीं है।

हम हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड वाला क्रिकेट खेलना चाहते हैं- गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

“हम इसी तरह का टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम क्रिकेट का कोई भी मैच हारने से नहीं डरना चाहते, हम हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड वाला क्रिकेट खेलना चाहते हैं। और इन लोगों ने उस विचारधारा, उस पॉलिसी को बहुत अच्छे से अपनाया है। और मुझे लगता है कि इस टी20 टीम की विचारधारा निस्वार्थता (selflessness) और निडरता (fearlessness) पर आधारित है। और मुझे लगता है कि पिछले छह महीनों में, इन लोगों ने दिन-रात यही किया है।”

गंभीर ने आगे कहा,

“हम नियमित रूप से 250-260 तक पहुंचने की कोशिश करना चाहते हैं। और ऐसा करने की कोशिश में, ऐसे खेल होंगे जहां हम 120-130 पर ढेर हो जाएंगे। और यही टी20 क्रिकेट है। और जब तक आप हाई-रिस्क वाली क्रिकेट नहीं खेलेंगे, तब तक आपको वे बड़े रिवॉर्ड भी नहीं मिलेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात, मुझे लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं। बड़े टूर्नामेंट आते हैं, हम अभी भी इसी तरह खेलना जारी रखना चाहते हैं और हम कुछ भी खोने का डर नहीं रखना चाहते हैं।”

टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इसके बाद टीम फिर 15 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई रवाना होगी।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...