Skip to main content

ताजा खबर

एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका! अनुभवी क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Chris Woakes (Image Credit- Twitter/X)
Chris Woakes (Image Credit- Twitter/X)

इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली एशेज सीरीज की शुरुआत से पहले, इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने यह घोषणा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए की।

36 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर ने 15 साल के सराहनीय प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पाँचवें टेस्ट में खेला था। उस मैच में वोक्स कंधे के डिस्लोकेट होने के बावजूद अत्यंत साहस दिखाते हुए अपने देश के लिए बल्लेबाजी करने उतरे थे।

अपने गेंदबाजी करियर में वोक्स ने इंग्लैंड के लिए खेले गए 62 टेस्ट मैचों में 192 विकेट हासिल किए। इतना ही नहीं, उन्होंने 122 एकदिवसीय मैचों में 173 विकेट लिए और साथ ही टी-20I में भी उनके नाम 31 विकेट हैं। वहीं, बल्लेबाजी करते हुए इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने अपने देश के लिए सभी फॉर्मेट में कुल 3,705 रन बनाए।

वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय करियर में दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने के अपने अनुभव को साझा किया

क्रिस वोक्स ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 एशेज सीरीज में खेला था। इसके बाद उन्होंने अपने कौशल और जज्बे से अपने देश को कई मैच और खिताब जिताए। उन्होंने इंग्लैंड को 2019 का एकदिवसीय विश्व कप और 2022 का टी-20I विश्व कप जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वोक्स ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे क्लब क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

क्रिस वोक्स ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने सभी साथी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “मुझे यह पल जिंदगी भर याद रहेंगे। मैं सभी प्रशंसकों और खासकर बर्मी आर्मी का मुझ पर विश्वास करने और मुझे प्यार देने के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chris Woakes (@chriswoakes)

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...