Skip to main content

ताजा खबर

एशेज में उस्मान ख्वाजा की भावुक विदाई, पत्नी की आंख में दिखे खुशी के आंसू, देखें वीडियो

एशेज में उस्मान ख्वाजा की भावुक विदाई, पत्नी की आंख में दिखे खुशी के आंसू, देखें वीडियो

Usman Khawaja’s wife (Image credit Twitter – X)

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) ने गुरुवार को एक बेहद भावुक पल देखा, जब ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी आखिरी पारी खेली। एशेज 2025-26 सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में ख्वाजा जैसे ही बल्लेबाजी के लिए उतरे, पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। यह वही मैदान है जहां उन्होंने 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और 2022 में दो शानदार शतकों के साथ अपने करियर को नई जिंदगी दी थी।

ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट में पहले ही एशेज सीरीज जीत चुका था और 3-1 की बढ़त के साथ मैदान पर उतरा था। हालांकि, टीम की कोशिश थी कि आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज को यादगार अंदाज में खत्म किया जाए। ख्वाजा के लिए यह मुकाबला बेहद खास था और उन्होंने खुद माना कि बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले ही भावनाएं उन पर हावी थीं।

लेकिन उनकी आखिरी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की गेंद पर ख्वाजा ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद अंदर की ओर आई, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई। इस तरह ख्वाजा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए।

आउट होने के बाद जब वह पवेलियन की ओर लौटे, तो उन्होंने हेलमेट उतारा और पूरे मैदान का अभिवादन किया। उन्होंने चारों ओर बल्ला लहराया, दर्शकों की ओर फ्लाइंग किस दी और मैदान को चूमते हुए घुटनों के बल झुक गए। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी भी काफी ज्यादा भावुक नजर आईं।

देखें वीडियो

इस दौरान पूरा SCG खड़ा होकर तालियां बजाता रहा। स्टैंड्स में बैठी उनकी पत्नी की आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट सबसे पहले उनसे हाथ मिलाने और करियर के लिए बधाई देने पहुंचे।

इससे पहले, जब ख्वाजा चौथी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे, तब इंग्लैंड के खिलाड़ी और अंपायर्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके साथी मार्नस लाबुशेन ने उन्हें गले लगाकर विदाई दी।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य हासिल करते हुए सिडनी टेस्ट 5 विकेट से जीत लिया और एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि मिचेल स्टार्क को पूरे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवाॅर्ड दिया गया।

আরো ताजा खबर

WPL 2026, RCB W vs DC W: खिताबी मुकाबले से पहले जाने वडोदरा की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI पर भी डालें नजर

WPL 2026, Final: RCB W vs DC W (image via WPL/X) वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल दिन आ गया है, और इस खास मौके पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन...

5 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म अप मैच: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराया भारत ने 240 रन का बड़ा स्कोर...

T20 World Cup 2026 के लिए एबी डिविलियर्स ने चुने सेमीफाइनलिस्ट, ऑस्ट्रेलिया को किया नजरअंदाज!

AB de Villiers picks his semi-finalists for 2026 T20 World Cup (image via X) महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होने वाले आगामी...

टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप: संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनर

Sanju Samson Ishan Kishan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले जा रहे वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा बदलाव...