Skip to main content

ताजा खबर

एशेज को लेकर गलत कमेंट दिखाना ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को पड़ा भारी, बेन स्टोक्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की इस चीज के लिए जमकर आलोचना की है कि उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई एशेज डॉक्यूमेंट्री में उनके शब्दों को गलत तरीके से दिखाया था। बता दें, इस डॉक्यूमेंट्री में बेन स्टोक्स को एशेज 2023 के चौथे टेस्ट के बाद अपनी टीम को प्रोत्साहित संदेश देते हुए देखा गया था।

चौथे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड इस टेस्ट सीरीज को बराबर कर सकता था। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 61 रन से पीछे था और उनके पांच विकेट बचे हुए थे। हालांकि इसके बाद बारिश की वजह से यह मुकाबला रद्द हो गया था। चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से पीछे था।

बेन स्टोक्स ने एशेज 2023 ‘Our Take’ इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा कहा कि, ‘जो हम करने में सक्षम रहे हैं उसे एक खेल की टीम द्वारा लोग काफी समय तक याद रखेंगे। जो भी लोग इस मैच को देखेंगे वो खुद को लकी समझेंगे। जो हमने किया है वो एशेज ट्रॉफी से बढ़कर एक टीम की तरह काफी ज्यादा है। ऐसी टीम बने जिसे लोग हमेशा याद रखें।’

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को बेन स्टोक्स ने दिया करारा जवाब

हालांकि उनके इस कॉमेंट को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने गलत तरीके से दिखाया जिसमें वो यह बताना चाह रहे थे कि इंग्लिश कप्तान खुद की तारीफ कर रहे हैं। इस पर तुरंत बेन स्टोक्स ने तगड़ा जवाब दिया।

बेन स्टोक्स ने ट्वीट किया कि, ‘यह मैंने उस टीम को कहा जो 2 दिन तक बारिश को देखते रहे जब हमारा पैर आपके गले पर था। मैं बस लोगों को प्रोत्साहित करना चाह रहा था लेकिन आप रेंट मुफ्त में दीजिए और यह सब करते रहिए।’

Said this to the team who had watched it rain for 2 days when we had our foot on your throats, just tried to cheer up the disappointment tbh,but anyways rent free and all that 🫡 https://t.co/ULRZ4WITOq

— Ben Stokes (@benstokes38) July 3, 2024

इंग्लैंड को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 10 जुलाई से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा जो अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...