Skip to main content

ताजा खबर

एशिया कप फाइनल जीतने के बाद सूर्यकुमार के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, डोनेट की सारी मैच फीस इंडियन आर्मी को 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के दौरान मिलने वाले, पूरी मैच फीस को इंडियन आर्मी को डोनेट करने का फैसला किया है। बता दें कि सूर्यकुमार ने इस बात की घोषणा एशिया कप का फाइनल मैच जीतने के बाद, पोस्ट मैच के दौरान की।

गौरतलब है कि भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज की है। तो वहीं, इस मैच के बाद सूर्यकुमार यादव के इस जैस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है।

बता दें कि हर भारतीय खिलाड़ी को प्रत्येक टी20आई मैच खेलने के लिए बीसीसीआई से 3 लाख रुपए की मैच फीस मिलती है। इस हिसाब से सूर्यकुमार ने एशिया कप में कुल 7 मैच खेले, तो उन्होंने 21 लाख रुपए इंडियन आर्मी को डोनेट किए हैं।

देखें मैच फीस डोनेट करने की सूर्यकुमार यादव की यह वीडियो

भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप फाइनल मैच का हाल

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवरों में 146 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 57 और फखर जमां ने 46 रनों की कमाल की पारी खेली।

इसके बाद, जब भारतीय टीम पाकिस्तान से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।

टीम इंडिया के लिए बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 69* रनों की कमाल की मैच विनिंग पारी खेली। इसके अलावा संजू सैमसन ने 24 और शिवम दुबे ने 33 रनों का योगदान दिया।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...