Skip to main content

ताजा खबर

एशिया कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान कैंप में चोट का डर, कप्तान का खेलना संदिग्ध

Salman Agha (Image Credit - Twitter X )
Salman Agha (Image Credit – Twitter X )

एशिया कप 2025 में अपनी शुरुआत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक नई चिंता सामने आई है। टीम के कप्तान सलमान अली आगा को दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में अभ्यास सत्र के दौरान गर्दन में खिंचाव की शिकायत हुई।

यह घटना तब हुई जब टीम बाकी खिलाड़ियों के साथ आगा वाॅर्मअप और हल्के फुटबॉल ड्रिल्स कर रहे थे। आगा ने अभ्यास से दूरी बनाई और उनकी गर्दन पर बैंडेज भी देखा गया, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हालांकि इस मामले को गंभीर चोट मानने से इनकार किया है। बोर्ड ने कहा है कि यह केवल हल्की समस्या है और आगा सतर्कता बरतते हुए पूरे अभ्यास सत्र से दूर रहे। मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही मैदान पर लौट आएंगे।

पाकिस्तान का सामना ओमान से

बता दें कि पाकिस्तान का एशिया कप में पहला मुकाबला 12 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ है। इस मैच में सलमान आगा का फिट रहना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह टीम के कप्तान होने के साथ साथ मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज भी हैं। उनकी अनुपस्थिति में न केवल कप्तानी बल्कि टीम के बल्लेबाजी संतुलन पर भी असर पड़ सकता है।

सलमान आगा के हालिया प्रदर्शन को देखें तो वह पाकिस्तान के लिए स्थिरता लाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में लगातार रन बनाए हैं और कप्तान के तौर पर उनका नेतृत्व भी सराहा गया है। यही वजह है कि उनकी फिटनेस पर फैन्स पूर्व खिलाड़ी और टीम प्रबंधन सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

हालांकि, PCB ने यह साफ कर दिया है कि आगा की चोट गंभीर नहीं है, लेकिन क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि टूर्नामेंट की शुरुआत में ही ऐसे संकेत टीम के मनोबल को प्रभावित कर सकते हैं। पाकिस्तान टीम प्रबंधन इस समय हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है, ताकि कप्तान पूरी तरह फिट होकर ओमान के खिलाफ मैदान पर उतरें और टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकें।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...