

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 का एक भी मैच, इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में यह लगातार तीसरा साल रहा, जब टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इस वजह से धोनी की कमी सीएसके को और ज्यादा खली, क्योंकि धोनी ने साल 2023 में सीएसके को रिकाॅर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनाकर, गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी।
खैर, इस सीजन पिंडली में चोट के कारण धोनी पहले कुछ मुकाबलों से बाहर हुए, और उसके बाद पूरी तरह मैच फिट ना हो पाने के कारण पूरे सीजन से ही बाहर हो गए। यह आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहली बार है, जब धोनी किसी आईपीएल सीजन का एक भी मैच नहीं खेल पाए।
लेकिन इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि एमएस धोनी के भविष्य की योजनाओं को लेकर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दिग्गज क्रिकेटर को खिलाड़ी के रूप में खेलना जारी रखने के बारे में फैसला लेने की पूरी छूट दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि टीम में उनके लिए कोचिंग या मेंटरशिप की भूमिका निभाने का विकल्प भी खुला है।
काशी विश्वनाथन का बड़ा बयान
हाल में ही रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा “हमने अभी तक एमएस से इस बारे में कोई चर्चा नहीं की है। एमएस अपने फैसले खुद लेते हैं, और हम इसका सम्मान करते हैं। हम हमेशा चाहेंगे कि वह सीएसके में किसी भी भूमिका में स्थायी रूप से मौजूद रहें चाहे खिलाड़ी के रूप में, कोच के रूप में या मेंटर के रूप में, जो भी वह चाहें। कोई भी निर्णय उन पर निर्भर करता है।”
विश्वनाथन ने आगे गायकवाड़ की कप्तानी को लेकर कहा- “तीन-चार साल तक एमएस को करीब से देखने के बाद रुतुराज ने कप्तानी संभाली। एमएस और फ्लेमिंग ने रुतुराज को एक बहुत ही शांत कप्तान के रूप में विकसित किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में वह इन गुणों को और भी अधिक निखारेंगे।”
‘लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी खो देंगे’ पूर्व कप्तान ने लगाई PCB और सेलेक्शन पैनल की क्लास
WTC 2025-27: श्रीलंका बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कुछ ऐसा है Points Table का हाल
27 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SL vs IND 2nd Test, Day 5: सोनल दिनुशा के आगे भारतीय टीम ने टेके घुटने, टेस्ट मैच हुआ ड्रा; सीरीज 1-0 से भारत के नाम

