Skip to main content

ताजा खबर

“एथलीट के तौर पर मैं बखूबी जानता हूं कि….”- पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट्स के लिए पंत का मैसेज

एथलीट के तौर पर मैं बखूबी जानता हूं कि- पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट्स के लिए पंत का मैसेज

Rishabh Pant & Neeraj Chopra (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय एथलीट्स के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ खाली हाथ लौटे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। पंत का कहना है कि हाईएस्ट लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होती है।

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से 16 खेलों में कुल 117 एथलीट्स ने हिस्सा लिया। इसमें भारत ने 6 मेडल (पांच ब्रॉन्ज, एक सिल्वर) अपने नाम किए। कई भारतीय एथलीट्स के पास इस सीजन भी गोल्ड मेडल जीतने का मौका था लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके।

ऋषभ पंत ने पोस्ट शेयर कर एथलीट्स की तारीफ की

ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”एक एथलीट के तौर पर मैं बखूबी जानता हूं कि हाईएस्ट लेवल पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सभी ने कितनी मेहनत और त्याग किए होंगे। मुझे यकीन है कि सभी ने गेम्स से कुछ बेहतरीन सीख ली होगी। उच्चतम स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई। आप सभी को शुभकामनाएं। जय हिंद।” पंत की इस पोस्ट पर जमकर फैंस भी जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

गौरतलब है कि भारतीय एथलीट्स पेरिस में टोक्यो ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल नहीं हो सके। भारत ने टोक्यो में 7 मेडल जीते थे, जो उसका सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक प्रदर्शन था। भारत ने पेरिस में तीन मेडल शूटिंग में हासिल किए।

निशानेबाज मनु भाकर दो मेडल जीतकर इतिहास रचा। वह आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वहीं जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। पहलवान अमन सहरावत को भी ब्रॉन्ज मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स: विराट कोहली अब भी RCB की धड़कन हैं

Virat Kohli is Still the Heartbeat of RCB: AB de Villiers Ahead of IPL 2026 (image via getty) एबी डीविलियर्स के अनुसार, विराट कोहली भले ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

20 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान पद से इस्तीफा दिया अनुभवी ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान के पद से...

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...