Skip to main content

ताजा खबर

एडन मार्करम ने पकड़ा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का अब का सबसे बेहतरीन कैच, VIDEO देखकर चौंक जाएंगे आप

एडन मार्करम ने पकड़ा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का अब का सबसे बेहतरीन कैच VIDEO देखकर चौंक जाएंगे आप

Aiden Markram (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में अफ़्रीकी कप्तान ने एक बेहतरीन कैच पकड़कर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। दरअसल, मुकाबले में जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 156 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी और सेट बल्लेबाज ब्रूक क्रीज पर थे। पूरी उम्मीद थी कि इंग्लैंड इस मैच को आसानी से जीत लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एनरिक नॉर्टजे के इस ओवर की पहली गेंद ब्रूक को अपने स्लॉट में मिली और उन्होंने बड़ा शॉट खेलने का कोशिश किया। हालांकि, गेंद सही से बल्ले पर आई नहीं और हवा में मिड-ऑफ की तरफ गई।

एडन मार्करम ने पकड़ा कैच ऑफ द टूर्नामेंट

इस कैच को पकड़ने के लिए मार्करम मिड-ऑफ से पीछे की तरह भागे और डाइव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसको देखने के बाद कमेंटेटर्स इसे कैच ऑफ़ द टूर्नामेंट बता रहे हैं। ब्रूक 37 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। ब्रूक के विकेट को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दिए। वहीं, मार्करम की इस कैच की भी खूब तारीफ हो रही है।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

मुकाबले की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ के रोमांचक मुकाबले में गत चैंपियन इंग्लैंड को हराकर ग्रुप दो में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया है। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी 18 गेंदों में यानी 3 ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 25 रन चाहिए थे।

लेकिन जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम 18 गेंदों में महज 17 रन ही बना सकी और मुकाबला 7 रनों के अंतर से हार गई।इंग्लैंड के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक रहे, जिनकी 65 रनों की पारी के दम पर पहले बैटिंग करते हुए टीम 163 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...