Skip to main content

ताजा खबर

काम ना आई हैरी ब्रूक की शानदार पारी, दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को दी मात

काम ना आई हैरी ब्रूक की शानदार पारी, दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को दी मात

South Africa (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात रन से हराया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निराशाजनक रहा।

बता दें, इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के साथ सबसे निराशाजनक बात यह थी कि उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे।

रीजा हेंड्रिक्स इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 19 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 65 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जहां एक तरफ इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के बाकी बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला वहीं क्विंटन डी कॉक ने अपनी टीम को काफी अच्छी स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया था।

क्विंटन के अलावा डेविड मिलर ने 43 रनों का योगदान दिया। Tristan Stubbs ने 12* रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी की। जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि मोईन अली और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

काम ना आई हैरी ब्रूक की शानदार अर्धशतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड ने एक समय अपने चार विकेट 11 ओवर के भीतर ही खो दिए थे। हालांकि इसके बाद हैरी ब्रूक और लियम लिविंगस्टोन ने पांचवें विकेट के लिए 78 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जब तक यह दोनों खिलाड़ी क्रीज पर मौजूद थे तब तक ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज कर लेगा।

लियम लिविंगस्टोन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रनों की तूफानी पारी खेली। लियम लिविंगस्टोन के अलावा हैरी ब्रूक ने 37 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके जबकि कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट खोकर 156 रन ही बना पाया।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...