Skip to main content

ताजा खबर

“एक टीम के रूप में हार गए क्योंकि…”, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद नजमुल हुसैन शान्तो का बड़ा बयान

“एक टीम के रूप में हार गए क्योंकि…”, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद नजमुल हुसैन शान्तो का बड़ा बयान

Najmul Hossain Shanto (Photo Source: X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। यह 10 साल बाद एशिया में साउथ अफ्रीका की पहली टेस्ट जीत है। टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। मेजबान टीम का पहली पारी में प्रदर्शन काफी खराब रहा, टीम पहली पारी में 106 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 308 रन बनाए और टीम ने 202 रनों की बढ़त हासिल की। मेहदी हसन मिराज और जाकेर अली की जोड़ी ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में वापसी जरूर दिलाई, लेकिन टीम 307 रन तक ही पहुंचने में कामयाब रही। अफ्रीकी टीम को 106 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने बड़ा बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं कि उनका क्या कहना है-

हमें अगले टेस्ट मैच में एक टीम के रूप में प्रदर्शन करने की जरूरत है- नजमुल हुसैन शान्तो

मैच के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, टॉप-ऑर्डर को ज्यादा जिम्मेदारी लेने की जरूरत है क्योंकि उनकी विफलता के कारण मिडिल ऑर्डर को गेम में जल्दी आना पड़ा और टीम मुश्किल में पड़ गई। कप्तान ने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्हें एक टीम के रूप में बेहतर होने की जरूरत है।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

हम एक टीम के रूप में हार गए। सबसे पहले, हम किसी व्यक्तिगत चीज की ओर इशारा नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम एक टीम के रूप में हार गए। हम 200 रन से पीछे थे, लेकिन मेहदी हसन मिराज ने हमें वापस लाने के लिए शानदार खेल दिखाया। हमने पहले में ऐसा अक्सर नहीं किया है और यह एक अच्छी बात थी। एक बल्लेबाजी ग्रुप के रूप में, हमें नई गेंद के खिलाफ जिम्मेदारी लेने की जरूरत है और एक गेंदबाजी ग्रुप के रूप में भी हमें सुधार दिखाने की जरूरत है। हमें अगले टेस्ट मैच में एक टीम के रूप में प्रदर्शन करने की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...