
Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin on IPL RTM Rule: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले रविचंद्रन अश्विन ने राइट टू मैच (RTM) नियम को लेकर अपने विचार फैंस के साथ साझा किए हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है, और इस बात की संभावना है कि आरटीएम नियम भी वापिस आए।
गौरतलब है कि जब आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन हुआ था, तो उस समय आरटीएम नियम इस्तेमाल नहीं हुआ था। हालांकि, आगामी सीजन में ज्यादातर फ्रेंचाइजी इस नियम के फेवर में हैं। लेकिन अब दिग्गज क्रिकेटर और आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के लिए खेलने वाले अश्विन ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन ने कहा है कि इस नियम से सिर्फ खिलाड़ी को नुकसान पहुंचता है और कुछ नहीं।
रविचंद्रन अश्विन ने RTM Rule को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से अश्विन ने कहा- एक खिलाड़ी के लिए आरटीएम से ज्यादा अनुचित और कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि यह नियम अब तक कैसा रहा है? उदाहरण के लिए एक खिलाड़ी है जिसका नाम एक्स है। वह सनराइजर्स टीम का है और उसकी मौजूदा कीमत पांच से छह करोड़ के आस-पास है। उसके ऑक्शन में उतरने के बाद सनराइजर्स उसे वापिस खरीदना चाहती है, तो सनराइजर्स उसके बेस प्राइस दो करोड़ पर बोली लगाएगी।
इसके बाद हो सकता है उस खिलाड़ी के लिए केकेआर और मुंबई बोली लगा रही हैं और यह 6 करोड़ तक पहुंच गई। ऑक्शन में खिलाड़ी की मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ तक बोली लगाई, इस समय सनराइजर्स क्या करेगा, वह खिलाड़ी को खरीदेगी 6 करोड़ में। मुंबई खिलाड़ी के लिए बड़ी बोली लगाकर भी उसे अपनी टीम में शामिल नहीं कर पाई।
इस समय सनराइजर्स उचित कीमत में खिलाड़ी को खरीदेगी, लेकिन अगर यह बोली कम होती तो भी वह खिलाड़ी को खरीदती। आरटीएम के साथ समस्या यह है कि यह खिलाड़ी के लिए उचित मूल्य नहीं है, इससे सिर्फ फ्रेंचाइजी को फायदा मिलेगा। इसलिए, यदि आप तीन आरटीएम देते हैं, तो खिलाड़ी खाली हाथ ही जाएंगे। क्योंकि पहले से ही मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी की कीमत कम हो जाती है।
33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह
ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट
अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’
31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

