Skip to main content

ताजा खबर

एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड के मुख्य कोच के रूप में देखना चाहते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड

एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड के मुख्य कोच के रूप में देखना चाहते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड

Andrew Flintoff (Pic Source-X)

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को द हंड्रेड टूर्नामेंट में Northern Superchargers का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि भविष्य में इंग्लैंड टीम की कोचिंग करते हुए एंड्रयू फ्लिंटॉफ नजर आ सकते हैं।

बता दें, दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना के दौरान एंड्रयू फ्लिंटॉफ को काफी चोट आई थी। हालांकि इसके बाद पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर ने काफी अच्छी वापसी की। Northern Superchargers आगामी टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 26 जुलाई को ट्रेंट रॉकेट के खिलाफ खेलेगा।

इंडिया टुडे के मुताबिक स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि, ‘मैंने खिलाड़ियों से बातचीत की और फ्लिंटॉफ के कोचिंग को लेकर उनसे सवाल किया और सबका यही कहना था कि उन्हें पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी के साथ काम करके काफी मजा आया है। फ्लिंटॉफ इस समय काफी अच्छी उम्र में है और ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो उन्हें अपना हीरो मानते हैं। जिस तरीके से वो क्रिकेट खेलते थे फ्लिंटॉफ कई लोगों के आदर्श बन चुके थे। उनके पास क्रिकेट का दिमाग भी काफी अच्छा है और उन्हें हमेशा ही काफी ऊर्जा में देखा जाता है।

जिस तरीके से एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने कार दुर्घटना के बाद वापसी की वो सच में कमाल की बात थी। उन्हें काफी लोग इस मामले में सपोर्ट करेंगे। काफी अच्छा लग रहा है कि उन्होंने इस खेल में काफी अच्छी वापसी की है और कोचिंग के रूप में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी भी उन्हें भविष्य के अंतरराष्ट्रीय कोच के रूप में बढ़ने में काफी मदद करेगी।’

इंग्लैंड टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है

इंग्लैंड टीम की बात की जाए तो वो इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक दो टेस्ट खेले जा चुके हैं जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अभी तक इस सीरीज में काफी अच्छा रहा है।

एंड्रयू फ्लिंटॉफ की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। फ्लिंटॉफ का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

আরো ताजा खबर

5 शानदार फिनिशर जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 में दबदबा बनाए रखा

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मौजूदा संस्करण में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। खासकर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।...

‘हाथ को आया पर मुंह न लगा’ – कुछ ऐसी है न्यूजीलैंड टीम की ICC फाइनल्स की कहानी

T20 World Cup: What is New Zealand’s record in ICC finals? (image via getty) न्यूजीलैंड की टीम लंबे समय से क्रिकेट की मजबूत अंडरडॉग टीम रही है, और आईसीसी इवेंट्स...

क्या भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे है? यहां जाने

T20 World Cup final (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार 8 मार्च को खेला जाएगा। यह...

भारत के T20 वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचने के बाद अहमदाबाद में होटल के दामों ने छुए आसमान, किराया पहुंचा 1 लाख के पार 

IND vs NZ Final (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच...