Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत को लेकर इमोशनल हुए Navdeep Saini, शब्दों के जरिए शेयर की अपनी भावना

ऋषभ पंत को लेकर इमोशनल हुए Navdeep Saini, शब्दों के जरिए शेयर की अपनी भावना

Navdeep Saini And Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज Navdeep Saini ने Duleep Trophy के पहले मैच में गेंद और बल्ले से धाकड़ प्रदर्शन किया है, जिसकी मदद से उनकी टीम इंडिया B ने जीत अपने नाम की। वहीं इस जीत के बाद सैनी ने सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के साथ 2 तस्वीरें शेयर की है और वो पोस्ट कुछ ही देर में इंटनेट की दुनिया में सुपर वायरल हो गया।

कैसा रहा Navdeep Saini का प्रदर्शन?

Duleep Trophy के पहले ही मैच में Navdeep Saini का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, जहां इस मैच में इंडिया B से खेलते हुए सैनी ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। इस दौरान नवदीप ने पहली पारी में अर्धशतक अपने नाम किया था और मुशीर का बल्लेबाजी में पूरा साथ दिया था। उसके बाद गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने पूरे मैच में 5 विकेट अपने नाम कर, टीम की जीत में काफी अहम भूमिका निभाई है।

Navdeep Saini तो भावुक हो गए ऋषभ पंत को लेकर

*Navdeep Saini ने Duleep Trophy में मिली जीत के बाद दो काफी खास तस्वीरें शेयर की।
*पहली तस्वीर में सैनी ऋषभ पंत के साथ नजर आए मैच जीतने के बाद, तो दूसरी साल 2021 की है।
*साल 2021 में पंत और सैनी ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में साथ बल्लेबाजी की थी, वो है दूसरी तस्वीर।
*नवदीप ने पंत के लिए कैप्शन में लिखा- हमेशा आपका साथ मिला, इस सपोर्ट के लिए आभारी हूं

ऋषभ पंत के लिए Navdeep Saini का इंस्टा पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Navdeep Saini (@navdeep_saini10_official)

जीत के बाद पंत ने भी शेयर किया एक खास पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

इंटरनेशनल करियर कैसा रहा है नवदीप सैनी का?

साल 2019 में नवदीप सैनी का टीम इंडिया से डेब्यू हुआ था, वहीं ये खिलाड़ी भारतीय टीम से तीनों प्रारूप खेल चुका है। सैनी ने टीम इंडिया से 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं, तो 8 वनडे मैचों में इस गेंदबाज ने 6 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सैनी 13 विकेट ले चुके हैं, साथ ही सैनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2021 में खेला था और उसके बाद वो 2023 में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिला था।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...