Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत के चक्कर में केएल राहुल का बन गया पोपट, जोर-जोर से हंसने लगे सिराज; वीडियो में देखें क्या हुआ?

Rishabh Pant & KL Rahul (Source X)

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला। ऋषभ पंत ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों की तरफ से खुद के खिलाफ फील्डिंग सेट की, उसके बाद उनका एक हाथ से सिक्स मारना। इसके साथ ही उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत के लिए दूसरी पारी में 167 रन बनाए और भारत को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया।

ऋषभ पंत ने पहली पारी में की कसर दूसरी पारी में निकाली और अपना छठा टेस्ट शतक भी जड़ा। पंत के साथ-साथ शुभमन गिल के बल्ले से भी शतक निकला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Rishabh Pant शायद ही यह शतक बना पाते।

72 के स्कोर पर ऋषभ पंत को मिला था जीवनदान

ऋषभ पंत जब 72 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांन्तों के द्वारा उनका कैच ड्रॉप हो गया था। इसी घटना से जुड़ी एक अलग वीडियो अभी इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है।

दरअसल, हुआ यह कि 49वें ओवर में पंत ने गलत टाइमिंग से पुल शॉट मारा और गेंद हवा में ऊपर उछल गई। यह देखते ही ड्रेसिंग रूम में बैठे केएल राहुल को लगा कि पंत अब आउट हो जाएंगे और वह हेलमेट और ग्लव्स उठाकर मैदान पर आने वाले थे।

जैसे ही वह उठने लगे उन्होंने देखा कि नजमुल हुसैन शांतो, जो बांग्लादेश के कप्तान भी हैं, उन्होंने गेंद को जमीन पर गिर दिया। इसके बाद KL Rahul तुरंत सीट पर ऐसे बैठ गए जैसे कुछ हुआ ही न हो।

सिराज अपनी हंसी नहीं रोक पाए

इस बीच इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वक्त मोहम्मद सिराज ड्रेसिंग रूम में केएल राहुल के बगल में बैठे थे। केएल की उलझन देखकर सिराज चेहरे पर हाथ रखकर जोर-जोर से हंस रहे थे।

pic.twitter.com/sRWVhQuWO0

— Kirkit Expert (@expert42983) September 21, 2024

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...