
भारत के पूर्व क्रिकेटर, आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान देते हुए बताया है कि ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स में खेलते हुए दिखेंगे और वो किसी और फ्रेंचाइजी में नहीं जा रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ महीने से सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें सामने आ रही थी, जिसमें ये बताया जा रहा था कि, ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं।
इसको लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “ऋषभ पंत कहीं नहीं जा रहे हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स अलग हो रहे हैं। रिकी पोंटिंग पंजाब (किंग्स) चले गए हैं, इसलिए शायद ऋषभ पंत पंजाब के नए कप्तान हो सकते हैं, या फिर ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें चेन्नई में खेलना बहुत पसंद है तो शायद वह चेन्नई (सुपर किंग्स) के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं।
हालांकि, क्रिकबज पर एक रिपोर्ट है जिसमें कहा गया है कि सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाया जाना चाहिए। ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डील डन हो गया है। शाबाश दिल्ली, यह एक ऐसा काम है जो आपने अच्छा किया है। उसे अपने साथ रखो, आपको उसके जैसा दोबारा कोई नहीं मिलेगा।”
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में ही बने रहेंगे: आकाश चोपड़ा
चोपड़ा ने यह भी पुष्टि की है कि पंजाब किंग्स के आधिकारिक हैंडल ने पंत को उनके छठे टेस्ट शतक के लिए बधाई दी, जो बांग्लादेश के खिलाफ आया था और साथ ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंत ये माना कि उन्हें चेन्नई में खेलना पसंद था, यह महज संयोग था और वे इसे बहुत ज्यादा नहीं पढ़ा जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि, “हाल ही में जैसे ही ऋषभ ने शतक बनाया, विभिन्न फ्रेंचाइजी के हैंडल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिनमें से हमने JioCinema पर पंजाब हैंडल को प्रमुखता से प्रदर्शित किया। तब अफवाह यह थी कि क्या वह पंजाब जा रहे हैं क्योंकि रिकी पोंटिंग और ऋषभ पंत कई सालों से एक साथ थे।
हालांकि, ऐसा सुनने में आया है कि जब उन्होंने चेन्नई में शतक लगाया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें वहां खेलना पसंद है और वह माही भाई (एमएस धोनी) से बहुत प्यार करते हैं चर्चा है कि ऋषभ पंत सीएसके के लिए खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है, अगर हम क्रिकबज की इस रिपोर्ट पर भरोसा करें तो वह दिल्ली में ही रहेंगे।”
IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया
KKR vs DC, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल: क्वालीफायर 1 में RCB का मैच GT से, एलिमिनेटर में SRH और RR होंगे आमने-सामने
‘अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है’ पंजाब के खिलाड़ियों के लेकर आखिरी युवराज ने ऐसा क्यों कहा?

