Skip to main content

ताजा खबर

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X)
Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला किया। बता दें शमी ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में खेला था।

दूसरी ओर, शमी के रिटायरमेंट पर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने निराशा व्यक्त की और सेलेक्टर्स पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। शमी ने भारत के लिए 13 साल के लंबे क्रिकेट करियर के दौरान कुल 64 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें 229 विकेट हासिल किए। वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 12वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

शास्त्री ने हाल में मोहम्मद शमी के रिटायरमेंट को लेकर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा “यह दुखद है जब देश के लिए इतना अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसी खिलाड़ी को जाना पड़ता है। मुझे निश्चित रूप से लगता था कि वह अभी 30 या 40 विकेट और ले सकते थे। उन्हें पिछले 12 महीनों में खेलना चाहिए था और शायद टेस्ट मैच गेंदबाज के रूप में टीम में होना चाहिए था।”

शास्त्री ने आगे कहा, “अगर आप किसी मैच में 10 या 12 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकते, तो जिम में फिट रहने का क्या फायदा? यहां आपके पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो लगातार गेंदबाजी कर सकता है। इसलिए, मुझे थोड़ी निराशा है कि उसे एक और मौका नहीं मिला।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने उसकी फिटनेस ठीक न होने के बारे में कई खबरें सुनी हैं, लेकिन वह बंगाल के लिए हर मैच खेल रहा था। वह 15-20 ओवर गेंदबाजी कर रहा था। अपनी फिटनेस साबित करने के लिए आप किसी खिलाड़ी से और क्या उम्मीद करते हैं?”

ये भी पढ़ें – उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...