
Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X)
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 अगले साल अक्टूबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। तो वहीं, इसी क्रम में दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया भी पीछे नहीं है।
भारतीय टीम भी फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर के आखिरी पड़ाव है। हालांकि, भारत को आईसीसी वर्ल्ड कप से अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया की गेंदबाजी कमजोर नहीं आई। फलस्वरूप भारत को इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में 2-1 से हराया।
इस बीच, भारतीय टीम की गेंदबाजी को लेकर पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अपना पक्ष रखा है। इसको लेकर अश्विन ने बीसीसीआई अधिकारियों व सेलेक्टर कमिटी के सदस्यों से अनुभवी भुवनेश्वर कुमार से बात करने को कहा है।
भुवी को लेकर अश्विन ने की बड़ी मांग
हाल में ही पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन ने क्रिकइन्फो पर वर्ल्ड कप को लेकर हो रही एक चर्चा में भाग लिया। इस चर्चा में उन्होंने कहा- “लेकिन भुवनेश्वर कुमार कहां हैं? उन्हें जरूर टीम में होना चाहिए। मैं उनसे बात करूंगा और उन्हें सभी फ़र्स्ट-क्लास टूर्नामेंट, विजय हजारे ट्रॉफी और बाकी सभी टूर्नामेंट खिलाऊंगा और साउथ अफ्रीका जाने से पहले उन्हें बेहतरीन फाॅर्म में लाऊंगा। मुझे लगता है कि हमें उनकी जरूरत पड़ेगी।”
खैर, अब BCCI के सेलेक्टर और टीम मैनेजमेंट अगले साल होने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो अश्विन ने अपनी राय दी है कि कौन से खिलाड़ी टीम में जगह बना सकते हैं। लेकिन इस पूर्व स्पिनर की लिस्ट में ऋषभ पंत, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन जैसे सुपरस्टार खिलाड़ियों के लिए कोई जगह नहीं है।
NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल
IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की
10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

