Skip to main content

ताजा खबर

‘उससे बात करो’ पूर्व दिग्गज ने वर्ल्ड कप 2027 में भुवी को शामिल करने की बड़ी मांग की 

‘उससे बात करो’ पूर्व दिग्गज ने वर्ल्ड कप 2027 में भुवी को शामिल करने की बड़ी मांग की 

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 अगले साल अक्टूबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। तो वहीं, इसी क्रम में दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया भी पीछे नहीं है।

भारतीय टीम भी फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर के आखिरी पड़ाव है। हालांकि, भारत को आईसीसी वर्ल्ड कप से अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया की गेंदबाजी कमजोर नहीं आई। फलस्वरूप भारत को इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में 2-1 से हराया।

इस बीच, भारतीय टीम की गेंदबाजी को लेकर पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अपना पक्ष रखा है। इसको लेकर अश्विन ने बीसीसीआई अधिकारियों व सेलेक्टर कमिटी के सदस्यों से अनुभवी भुवनेश्वर कुमार से बात करने को कहा है।

भुवी को लेकर अश्विन ने की बड़ी मांग

हाल में ही पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन ने क्रिकइन्फो पर वर्ल्ड कप को लेकर हो रही एक चर्चा में भाग लिया। इस चर्चा में उन्होंने कहा- “लेकिन भुवनेश्वर कुमार कहां हैं? उन्हें जरूर टीम में होना चाहिए। मैं उनसे बात करूंगा और उन्हें सभी फ़र्स्ट-क्लास टूर्नामेंट, विजय हजारे ट्रॉफी और बाकी सभी टूर्नामेंट खिलाऊंगा और साउथ अफ्रीका जाने से पहले उन्हें बेहतरीन फाॅर्म में लाऊंगा। मुझे लगता है कि हमें उनकी जरूरत पड़ेगी।”

खैर, अब BCCI के सेलेक्टर और टीम मैनेजमेंट अगले साल होने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो अश्विन ने अपनी राय दी है कि कौन से खिलाड़ी टीम में जगह बना सकते हैं। लेकिन इस पूर्व स्पिनर की लिस्ट में ऋषभ पंत, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन जैसे सुपरस्टार खिलाड़ियों के लिए कोई जगह नहीं है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...