
Babar Azam & Salman Butt (Photo Source: Getty Images)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज में पूर्व टेस्ट कप्तान बाबर आजम नंबर-4 की पोजिशिन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, कप्तान शान मसूद नंबर-3 पर नजर आ सकते हैं।
इस बीच पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी सलमान बट बाबर आजम की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान बट का कहना है कि बाबर ने अपनी फिटनेस साबित की है और पिछले दो सालों में बहुत रन बनाए हैं।
बाबर आजम ने पिछले दो सालों में बहुत रन बनाए हैं- सलमान बट
सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बाबर आजम के बारे में बात करते हुए कहा,
बाबर आजम ने पिछले दो सालों में बहुत रन बनाए हैं, उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की, मैदान पर दौड़ लगाई, पहली और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भी रन बनाए। चीजें ऊपर जानी चाहिए लेकिन वो बीच में ही टूट रही है, जो गलत है ऐसे में यह खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वह अपनी फिटनेस बरकरार रखें।
जिन लोगों गलतियां कीं, वे अब भी वहीं है- सलमान बट
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक था। टीम ग्रुप स्टेज में भारत और अमेरिका के खिलाफ मैच हारकर सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई थी। पूरा देश टूर्नामेंट में बाबर आजम एंड कंपनी के खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठा रहा था। सलमान बट ने आगे बात करते हुए कहा,
टीम की फिटनेस को लेकर पूरे पाकिस्तान में चर्चा हो रही है और इससे देश में तूफान आ गया। जूनियर लेवल पर खिलाड़ियों को दौड़ने के लिए कहा गया। ऐसा तब हुआ जब लोगों ने कहा कि खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में फिट नहीं थे। किसी ने भी फिजियो या ट्रेनर्स पर सवाल नहीं उठाया, बल्कि इसके बजाय, उन्होंने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खिलाड़ियों को फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत करानी शुरू कर दी। जिन लोगों गलतियां कीं, वे अब भी वहीं है।
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट का पहला मैच 21 अगस्त से रावपिंडी में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 30 अगस्त से कराची में खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

