Skip to main content

ताजा खबर

‘उम्मीद है कि यह एक आदत बन जाएगी, सिर्फ बाॅक्स टिक प्रैक्टिस नहीं’, बड़े खिलाड़ियों की रणजी वापसी पर सुनील गावस्कर

‘उम्मीद है कि यह एक आदत बन जाएगी, सिर्फ बाॅक्स टिक प्रैक्टिस नहीं’, बड़े खिलाड़ियों की रणजी वापसी पर सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

भारत के टाॅप घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी 2024-25 में इस बार कुछ शानदार बदलाव देखने को मिला। बता दें कि जारी सीजन में भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ बड़े खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल आदि खेलते हुए नजर आए थे।

कुछ ने घरेलू क्रिकेट में वापसी पर सुर्खियां बटोरी, तो कुछ ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर फैंस को निराश किया। दूसरी ओर, अब रणजी ट्राॅफी में टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ियों की वापसी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कहा है कि उम्मीद है कि यह एक आदत बन जाएगी, सिर्फ बाॅक्स टिक प्रैक्टिस नहीं।

Sunil Gavaskar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में मिड-डे में लिखे अपने एक काॅलम में गावस्कर ने कहा- भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी में केवल ‘क्या करना चाहिए’ के ​​बॉक्स पर टिक करने के लिए भाग लिया होगा, जिस पर बीसीसीआई ने जोर दिया था और ऐसा करके वे राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नई ऊर्जा लेकर आए। भले ही वे टूर्नामेंट में सफल वापसी नहीं कर पाए हों, लेकिन उनकी उपस्थिति ने उनके साथियों और उनके विरोधियों को उत्साहित किया होगा।

गावस्कर ने आगे कहा- उम्मीद है कि भारत के सितारों के लिए भी उन लोगों से मिलकर जिनके साथ उन्होंने अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शुरुआत की होगी, दोस्ती और शीर्ष पर चढ़ने के संघर्ष की महान यादें फिर से ताजा हो गई होंगी।

भारत के सितारों को पिछले सप्ताह खेले गए रणजी खेलों में व्यक्तिगत रूप से बड़ी सफलता नहीं मिली हो, लेकिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी को उस स्तर तक पहुंचा दिया है जिसके लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप हकदार है और इसके लिए वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं। आशा करते हैं कि यह बड़े खिलाड़ियों की आदत बन जाए, ना कि सिर्फ बाॅक्स टिक प्रैक्टिस।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...