
Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)
भारत के टाॅप घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी 2024-25 में इस बार कुछ शानदार बदलाव देखने को मिला। बता दें कि जारी सीजन में भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ बड़े खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल आदि खेलते हुए नजर आए थे।
कुछ ने घरेलू क्रिकेट में वापसी पर सुर्खियां बटोरी, तो कुछ ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर फैंस को निराश किया। दूसरी ओर, अब रणजी ट्राॅफी में टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ियों की वापसी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कहा है कि उम्मीद है कि यह एक आदत बन जाएगी, सिर्फ बाॅक्स टिक प्रैक्टिस नहीं।
Sunil Gavaskar ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में मिड-डे में लिखे अपने एक काॅलम में गावस्कर ने कहा- भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी में केवल ‘क्या करना चाहिए’ के बॉक्स पर टिक करने के लिए भाग लिया होगा, जिस पर बीसीसीआई ने जोर दिया था और ऐसा करके वे राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नई ऊर्जा लेकर आए। भले ही वे टूर्नामेंट में सफल वापसी नहीं कर पाए हों, लेकिन उनकी उपस्थिति ने उनके साथियों और उनके विरोधियों को उत्साहित किया होगा।
गावस्कर ने आगे कहा- उम्मीद है कि भारत के सितारों के लिए भी उन लोगों से मिलकर जिनके साथ उन्होंने अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शुरुआत की होगी, दोस्ती और शीर्ष पर चढ़ने के संघर्ष की महान यादें फिर से ताजा हो गई होंगी।
भारत के सितारों को पिछले सप्ताह खेले गए रणजी खेलों में व्यक्तिगत रूप से बड़ी सफलता नहीं मिली हो, लेकिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी को उस स्तर तक पहुंचा दिया है जिसके लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप हकदार है और इसके लिए वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं। आशा करते हैं कि यह बड़े खिलाड़ियों की आदत बन जाए, ना कि सिर्फ बाॅक्स टिक प्रैक्टिस।
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन
SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

