Skip to main content

ताजा खबर

उप-कप्तानी मिलते ही बल्लेबाजी भूले Shubman Gill, लंका में बिगड़ गया पूरा Report Card

उप-कप्तानी मिलते ही बल्लेबाजी भूले Shubman Gill लंका में बिगड़ गया पूरा Report Card

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

लंका दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज के लिए Shubman Gill को टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाया गया था, साथ ही उनसे बल्लेबाजी में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन ये उम्मीद महज एक उम्मीद बनकर रह गई और गिल बल्लेबाजी में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए, जहां टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए।

Shubman Gill की कप्तानी में सीरीज जीती थी टीम इंडिया ने

टी20 वर्ल्ड कप के लिए Shubman Gill टीम इंडिया के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर गए थे, वहीं ग्रुप स्टेज मैचों के बाद उन्हें रिलीज भी कर दिया गया था। बाद में Zimbabwe के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वो टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए थे, जिसके बाद टीम ने उनकी कप्तानी में 4-1 से वो टी20 सीरीज जीती भी थी।

श्रीलंका में रन बनाने के लिए तरस गए Shubman Gill

*श्रीलंका दौरे पर Shubman Gill ने बल्लेबाजी में किया सुपर फ्लॉप प्रदर्शन।
*ना टी20 सीरीज और ना ही वनडे सीरीज में गिल लगाए पाए एक भी अर्धशतक।
*पहले टी20 में बनाए 34 रन, दूसरे में नहीं मिला मौका और तीसरे में बनाए 39 रन।
*लंका के खिलाफ तीनों वनडे मैचों को मिलाकर सिर्फ 57 रन ही बने उप-कप्तान से।

Shubman Gill कुछ ऐसी बल्लेबाजी कर के आए हैं श्रीलंका में

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी कुछ नहीं कर पाए

दूसरी ओर हेड कोच गौतम गंभीर के खास खिलाड़ी केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे, दोनों की लंबे समय बाद वाइट बॉल क्रिकेट में वापसी हुई थी। पहले वनडे मैच में केएल राहुल ने सिर्फ 31 रन बनाए, तो दूसरे वनडे मैच में उनका खाता ही नहीं खुला और तीसरे वनडे में उनको मौका नहीं मिला। तो श्रेयस अय्यर पहले वनडे मैच में 23 रन बनाकर आउट हुए थे, तो दूसर वनडे में उनके बल्ले से 7 रन निकले थे और तीसरे वनडे मैच में 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।

सिर्फ और सिर्फ हिटमैन का ही चला बल्ला

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...