Skip to main content

ताजा खबर

“उन्होंने हमारे खिलाड़ियों को गाली देना शुरू कर दिया”- अमित मिश्रा ने विराट कोहली पर लगाए गंभीर आरोप

“उन्होंने हमारे खिलाड़ियों को गाली देना शुरू कर दिया”- अमित मिश्रा ने विराट कोहली पर लगाए गंभीर आरोप

Amit Mishra, Virat Kohli & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में LSG के तत्कालीन मेंटोर और RCB के बल्लेबाज विराट कोहली के बीच जमकर बहसबाजी हुई थी। उस मैच में कोहली और नवीन के बीच बहस शुरू हुई, लेकिन यह जल्द ही एक विवाद में बदल गया, क्योंकि एलएसजी के पूर्व मेंटर गंभीर ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज के समर्थन में सामने आए और कोहली से भिड़ गए। इसके कारण इन तीनों पर जुर्माना भी लगाया गया था।

मिश्रा ने याद किया कि कैसे उस मैच के दौरान चीजें खराब हो गई थीं जब गंभीर ने एलएसजी की आखिरी गेंद पर जीत के बाद बेंगलुरु में घरेलू दर्शकों को चुप करा दिया था जबकि अवेश खान ने अपना हेलमेट फेंक दिया था। हालांकि, उन्होंने माना कि एलएसजी को उम्मीद नहीं थी कि जब टीमें एक बार फिर भिड़ेंगी तो कोहली के दिमाग में वह घटना अभी भी होगी।

विराट कोहली को लेकर अमित मिश्रा ने दिया बड़ा बयान

मिश्रा ने शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “विराट कोहली ने हमारे खिलाड़ियों को गाली देना शुरू कर दिया। काइल मेयर्स के साथ उन्हें क्या दिक्कत थी। नवीन-उल-हक गेंदबाजी कर रहे हैं, और वह कुछ कह रहे हैं। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को गलत बातें कही और फैंस की ओर कुछ-कुछ इशारा कर रहे थे। बहुत सारे चीजों को टाला जा सकता है, लेकिन विराट कोहली ने उन्हें नहीं टाला।”

जब मैं नवीन के साथ बल्लेबाजी कर रहा था तो मैंने विराट कोहली से कहा, ‘आप किससे बात कर रहे हैं, उसे समझाओ।’ मैंने उनसे कहा, ‘वह चुप हैं, आप जा रहे हैं,’ हालांकि वह उनके प्रति बहुत सम्मानजनक थे। मैंने उनसे कहा, ‘भले ही उसने दुर्व्यवहार किया हो, तुम बड़े खिलाड़ी हो।” इसके बाद मिश्रा ने सचिन और धोनी का जिक्र करते हुए भी कुछ बातें कही।

लेग स्पिनर ने कहा कि, “सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी का सम्मान और प्यार क्यों किया जाता है, क्योंकि वे जूनियर खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं। मैं मानता हूं कि आप आक्रामक हैं लेकिन यह सब मत करो। मैंने विराट से कहा, ‘वह आपके सामने कुछ भी नहीं हैं, अगर आप उनसे बहस करते हैं, तो यह आपका अपमान है।”

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...