Skip to main content

ताजा खबर

“टीम में कोई विराट कोहली का सम्मान नहीं करता, लेकिन रोहित को हर कोई…”- पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

“टीम में कोई विराट कोहली का सम्मान नहीं करता, लेकिन रोहित को हर कोई…”- पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

Rohit Sharma-Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

रोहित शर्मा और विराट कोहली, इन दोनों प्लेयर्स को क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े प्लेयर में से एक माना जाता है। जो भी युवा खिलाड़ी भविष्य में भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखते हैं वो इन दोनों प्लेयर्स को अपना आयडल मानते हैं। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने रोहित और विराट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा में क्या अंतर है।

लेग स्पिनर ने बताया कि विराट कोहली के भारतीय टीम में ज्यादा दोस्त नहीं हैं और उन्होंने कहा कि ‘फेम एंड पावर’ ने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया है। अमित मिश्रा ने कोहली और रोहित के बीच तुलना करते हुए बताया कि रोहित अभी भी वैसे ही हैं, जैसे वह पहले थे, भले ही उनको फेम और औहदा क्यों ना मिल गया हो। मिश्रा ने कहा है कि मैं कभी भी रोहित शर्मा से बात कर सकता हैं लेकिन विराट के साथ ऐसा नहीं कर सकता।

विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर अमित मिश्रा ने कही कुछ हैरान करने वाली बातें

यूट्यूब शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अमित मिश्रा ने खुलासा किया कि कोहली और रोहित के स्वभाव में अंतर के कारण ही टीम में कोहली के कम दोस्त हैं। उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हर कोई उनका सम्मान नहीं करता। एक क्रिकेटर के तौर पर मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन अब मैं उनके साथ पहले जैसा रिश्ता नहीं रखता। विराट के दोस्त कम क्यों हैं? उनके और रोहित के स्वभाव अलग-अलग हैं। मैं कई सालों से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हूं।

फिर भी जब मैं आईपीएल या किसी अन्य इवेंट के दौरान रोहित से मिलता हूं, तो वह हमेशा मेरे साथ मजाक करता है। मुझे भी यह सोचने की जरूरत नहीं है कि वह क्या सोचेगा।” वहीं, जब एंकर ने पूछा कि क्या विराट कोहली बदल गए हैं? इसके जवाब में अमित मिश्रा ने कहा, “मैंने विराट को बहुत बदलते देखा है। हमने लगभग बातचीत करना बंद कर दिया था। जब आपको फेम और पावर मिलती है, तो कुछ लोग सोचते हैं कि दूसरे लोग सिर्फ अपना काम के लिए उनके पास आ रहे हैं।”

शुभांकर ने इसके बाद युवराज सिंह के एक बयान का हवाला देकर कहा कि उन्होंने कहा था कि वे चीकू (विराट का निकनेम) के अच्छे दोस्त थे, लेकिन स्टार कोहली के नहीं हैं। इस पर अमित मिश्रा ने जवाब देते हुए बताया कि, “मैं चीकू को तब से जानता हूं, जब वह 14 साल का था, जब वह समोसे खाता था, जब उसे हर रात पिज्जा की जरूरत होती थी, लेकिन जिस चीकू को मैं जानता था और कप्तान विराट कोहली में बहुत अंतर है।”

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...