Skip to main content

ताजा खबर

“उन्होंने मुझे देखकर सिर झुकाया था और हाथ जोड़े थे”- जब विराट कोहली के इस जेस्चर ने बना दिया था सरफराज का दिन

उन्होंने मुझे देखकर सिर झुकाया था और हाथ जोड़े थे- जब विराट कोहली के इस जेस्चर ने बना दिया था सरफराज का दिन

Virat Kohli and Sarfaraz Khan (Photo credit: X)

एक 17 साल के बच्चे के लिए सुपरस्टार विराट कोहली का सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर स्वागत करना किसी सुनहरे सपने से कम नहीं। लेकिन टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी सरफराज खान के लिए ये सपना सच साबित हुआ। यह 29 अप्रैल, 2015 का दिन था और सरफराज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए निचले क्रम में 21 गेंदों में 45 रन बनाकर अपनी टीम को 7 विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया था।

उस मैच में जैसे ही सरफराज ने अपनी पारी समाप्त की, कप्तान कोहली चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान और एक प्यारे जेस्चर के साथ मैदान पर आए। उस पल को याद करते हुए, सरफराज ने कोहली के साथ अपनी पहली बातचीत के बारे में विवरण साझा किया और बताया कि कैसे विराट के उस जेस्चर ने उनका दिन बना दिया।

सरफराज खान ने सुनाया विराट कोहली के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा

जियोसिनेमा की स्पेशल सीरीज GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) में सरफराज खान ने बताया, “उनका जुनून और जोश बेमिसाल है। जब भी मैंने उन्हें देखा, यहां तक ​​कि प्री-मैच मीटिंग में भी, वे सभी को बताते थे कि वे किस गेंदबाज को टारगेट करने वाले हैं। इतनी हिम्मत दिखाना, सबके सामने खड़े होकर इतनी सकारात्मकता से बात करना और फिर अगले दिन अच्छा प्रदर्शन करना, यह एक बहुत ही अनोखी क्षमता है।

मैं उनसे पहली बार एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिला था। मैंने यहां 21 गेंदों पर 45 रन बनाए थे और उन्होंने मुझे देखकर सिर झुकाया था और हाथ जोड़े थे। उस दिन मुझे बहुत मजा आया। उनके साथ भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम साझा करना एक सपना था और अगर मुझे भविष्य में मौका मिला तो मैं इसे पूरा करूंगा।”

सरफराज ने भी कोहली के साथ आरसीबी में रहते हुए अनुशासन और आत्म-जागरूकता का महत्व सीखा है। उन्होंने कहा, कोहली अपने खेल के बारे में बहुत स्पष्ट हैं, उन्हें पता है कि एक खिलाड़ी को क्या करना चाहिए और आलोचना या प्रशंसा से प्रभावित नहीं होना चाहिए। यह मेरा काम है, मुझे सुबह यह करना है, दोपहर में यह और शाम को यह करना है और एक निश्चित समय पर सोना है, यह मैंने उनसे सीखा है।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...