Skip to main content

ताजा खबर

“उन्होंने टेस्ट मैचों में 900 विकेट लिए हैं”- जडेजा और अश्विन को ड्रॉप किए जाने के बाद बुमराह पर भड़के सुनील गावस्कर

Jasprit Bumrah & Sunil Gavaskar (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान जिस प्लेइंग XI के साथ उतरे हैं उसे देखकर भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर काफी गुस्से में हैं। पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग XI में स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है, जबकि सीनियर और अनुभवी रविंद्र जडेजा और आर अश्विन दोनों को ही ड्रॉप किया गया है।

टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को देखने के बाद सुनील गावस्कर ने लाइव टीवी पर ही इस फैसले के लिए हेड कोच गौतम गंभीर और स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह को जमकर लताड़ा है।

Sunil Gavaskar ने लगाई Jasprit Bumrah की क्लास

गावस्कर ने कहा कि, ‘आर अश्विन और जडेजा के नहीं खेलने से सच में आश्चर्य हुआ, उन्होंने टेस्ट मैचों में 900 विकेट लिए हैं। वे ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो सिर्फ भारतीय या उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेल सकते हैं। वे बहुत चालाक गेंदबाज हैं, वे बहुत अनुभवी गेंदबाज हैं। यहां तक ​​कि अगर वे आपको विकेट नहीं दिला पाते हैं, तो वे जिस चतुराई से गेंदबाजी करते हैं, उसके कारण स्कोरिंग रेट को धीमा करने में सक्षम होंगे।’

गावस्कर ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगा कि इन ऑस्ट्रेलियाई विकेटों पर काफी लंबी बाउंड्री हैं, तो ऐसे में आप दोनों को प्लेइंग XI में शामिल कर सकते हैं। लेकिन यह एक नया मैनेजमेंट और नई सोच है। वे नीतीश कुमार रेड्डी के साथ गए हैं, जो एक प्रॉमिसिंग खिलाड़ी हैं। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, लेकिन मेरा सवाल बस इतना है कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं?’

पूर्व दिग्गज , ‘उन्होंने कई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेले हैं और इसलिए साफतौर से, मुझे लगता है, नीतीश का यह सिलेक्शन उम्मीद पर टिका हुआ है और, इससे कम कुछ नहीं। सभी भारतीय क्रिकेट फॉलोअर्स की तरह, मुझे उम्मीद है कि यह सफल होगा।’ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और पूरी टीम 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...