Skip to main content

ताजा खबर

“उनके मैनेजर से बात करनी पड़ती है…”, MS Dhoni की ये आदत नहीं है रॉबिन उथप्पा को पसंद

Robin Uthappa & MS Dhoni (Photo Source: X)

महेंद्र सिंह धोनी कुछ महीनों बाद मैदान में अपनी बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। आईपीएल का आगामी सीजन 23 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बीच, पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में धोनी की एक परेशान करने वाली आदत का खुलासा किया है। उथप्पा ने कहा कि, धोनी फोन नहीं रखते हैं, जिसके चलते उन्हें किसी चीज के लिए कॉन्टैक्ट कर पाना मुश्किल हो जाता है।

एमएस धोनी फोन नहीं रखते हैं- रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने Lallantop यूट्यूब चैनल पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए बताया,

“हम रेगुरर्ली बात करते हैं। वह अपना फोन नहीं रखते जो एक बहुत बुरी और परेशान करने वाली आदत है। आप उनसे कॉन्टैक्ट नहीं कर सकते। इतने करीबी दोस्त होने के बाद भी हमें उनके मैनेजर को सूचित करना पड़ता है कि हम आ रहे हैं।”

रॉबिन उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सारे मैच एमएस धोनी की कप्तानी के अंडर ही खेले हैं। वह 2021 और 2022 आईपीएल सीजन धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीतने में उथप्पा ने बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी जितवाई।

रॉबिन उथप्पा ने धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर भी बात करते हुए बताया,

“जब हम उनके साथ बैठते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे समय बीता ही नहीं। वहां 20 लोग बैठे हो सकते हैं, लेकिन उनसे आपका जुड़ाव वही रहेगा। 2004 में चैलेंजर ट्रॉफी के दौरान ताज प्रेसिडेंट होटल में मैं पहली बार उनसे मिला था। एस श्रीराम ने मुझे धोनी से मिलवाया। इस तरह हमारी मुलाकात हुई। मैं जिस व्यक्ति से 2004 में मिला था, वह आज भी वैसा ही है, जब मैं उसके साथ बैठकर बात करता हूं, तो दोस्ती का लेवल अलग होता है।”

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...