Skip to main content

ताजा खबर

“उनके कारण ही आज मेरा करियर सफल है…”, इंग्लैंड के पूर्व कोच ग्राहम थोर्प को लेकर बोले जो रूट

“उनके कारण ही आज मेरा करियर सफल है…”, इंग्लैंड के पूर्व कोच ग्राहम थोर्प को लेकर बोले जो रूट

Joe Root & Graham Thorpe (Photo Source: Getty Images)

जो रूट मॉर्डन-डे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। रूट ने हाल ही में पूर्व दिग्गज इंग्लिश क्रिकेटर और पूर्व कोच ग्राहम थोर्प को अपने सफल करियर का पूरा श्रेय देते हुए बड़ा बयान दिया है। जो रूट का कहना है कि थोर्प के सपोर्ट के बिना उनका करियर वैसा नहीं होता जैसा आज है।

ग्राहम थोर्प ने एक सफल करियर के बाद कोच के रूप में काम किया। थोर्प ने 2013 से 2021-22 एशेज दौरे तक इंग्लैंड के बैटिंग और सहायक कोच के रूप में काम किया। बता दें, इसी साल 4 अगस्त को 55 साल की उम्र की ग्राहम थोर्प ने दुनिया को अलविदा कहा, वह गंभीर बीमारियों और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे।

मेरे करियर पर उनका बहुत बड़ा प्रभाव है- जो रूट

इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने हाल ही में ग्राहम थोर्प को लेकर Sky Sports पर बात करते हुए कहा,

ग्राहम के साथ मेरी बहुत सारी बातचीत हुई और उनका सबसे बड़ा प्रभाव कोच के रूप में हुआ। पहली बार उनके कद के किसी व्यक्ति से मिलना और खेल के बारे में बात करना काफी अवास्तविक था। मैंने अगले 12 सालों तक उनके साथ बहुत करीब से काम किया। मेरे करियर पर उनका बहुत बड़ा प्रभाव है और यकीनन उनके समर्थन और मेरे केस को आगे बढ़ाने के बिना, मेरा करियर शायद वैसा नहीं होता जैसा कि आज है।

जो रूट ने यह भी बताया कि थोर्प ने जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, जोस बटलर, जेम्स विंस और सैम बिलिंग्स जैसे कई खिलाड़ियों की भी मदद की। साथ ही थोर्प के कारण ही बेन स्टोक्स के खेल में भी बड़ा सुधार आया।

उस 10-12 साल के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत से काम किया। जिन क्षेत्रो में मुझे सुधार की आवश्यकता थी, उनके बारे में हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई। सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि आप उस समय आए लोगों को देखें, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, जोस बटलर, जेम्स विंस और सैम बिलिंग्स। उन्होंने बेन स्टोक्स के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाई। पिछले कुछ सालों में सबकॉन्टिनेंट में मैंने जो भी रन बनाए हैं उनमें से अधिकांश उन बातों के कारण है जो मैंने उनके साथ अपने पहले दौरे से सीखी थीं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...