Skip to main content

ताजा खबर

“उनका कॉन्फिडेंस थोड़ा हिला हुआ होगा”- पर्थ टेस्ट से पहले लाबुशेन ने खेला भारत के साथ माइंडगेम

Marnus Labuschagne (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के पहले टेस्ट के शुरू होने में अब महज कुछ ही दिनों का वक्त बाकी रह गया है। टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भारत की वर्तमान मानसिक स्थिति के बारे में खुलासा किया है।

पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वे घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप होने के बाद इस मैदान पर उतरेंगे। मार्नस लाबुशेन ने मंगलवार को कहा है कि टीम इंडिया इंडिया का आत्मविश्वास इस समय थोड़ा कम होगा, क्योंकि वे इस बड़ी सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हारकर यहां आए हैं। लाबुशेन ने ये बयान देकर टीम इंडिया के साथ माइंड गेम खेला है।

Marnus Labuschagne ने Team India को लेकर दिया बड़ा बयान

मार्नस लाबुशेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह आंकना वाकई मुश्किल है; उन्होंने पूरी तरह से अलग परिस्थितियों, स्पिनिंग परिस्थितियों में खेला, लेकिन मेरा मतलब है, भारत का अपने घर में हार के बाद यहां आना, ऐसा कुछ है जो पहले कभी नहीं हुआ। इसलिए, मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है, क्योंकि वे शायद थोड़े कम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर होंगे। टेस्ट जीत के बाद नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड से 0-3 से हार गए। इससे उनके आत्मविश्वास को थोड़ा नुकसान पहुंचेगा।”

हालांकि, लाबुशेन ने माना कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप अच्छी है। उन्होंने कहा, “लेकिन ये मानना चाहिए कि आखिरकार, वे एक बेहतरीन टीम हैं, वे दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक हैं। आप ऐसी टीम को कभी कम नहीं आंक सकते।”

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछली चार सीरीज की स्कोरलाइन 2-1 – 2-1 ही रही है। हालांकि, टीम इंडिया इस बार 2-1 से सीरीज जीतकर संतुष्ट नहीं होगी। उनको WTC फाइनल में पहुंचने के लिए 4-0 की जीत चाहिए। अब देखना ये होगा कि टीम इंडिया इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है।

আরো ताजा खबर

11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG W vs IND W, Lord’s Test: स्मृति मंधाना की 83 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 285 रन...

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...