
Ishan Kishan MS Dhoni (Image credit Twitter – X)
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान ने सिर्फ 24 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 93 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
इस पारी के साथ ईशान ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी का 2007 से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों पर 45 रन बनाए थे, जो किसी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज का टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्कोर था।
अब यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि धोनी उसी संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 गेंदों पर 36 रन बनाकर सूची में पांचवें स्थान पर भी हैं।
ईशान का ऐतिहासिक अर्धशतक, अब पाकिस्तान से टक्कर
इस सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 2021 और 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ क्रमश 42 और 39 रन बनाए थे। हालांकि, ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए अर्धशतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं, जो अपने आप में एक खास उपलब्धि है।
मैच के बाद ईशान ने अपने बदलाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पहले वह मैदान पर उतने गंभीर नहीं रहते थे, लेकिन टीम से बाहर रहने के समय ने उन्हें काफी कुछ सिखाया। अब वह अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ज्यादा ध्यान देते हैं और मानसिक रूप से भी पहले से मजबूत हो चुके हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वह अब पहले से ज्यादा संतुलित और जिम्मेदार खिलाड़ी बन गए हैं।
वापसी के बाद ईशान टी20 फॉर्मेट में भारत के पसंदीदा ओपनर बन चुके हैं। वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर रहे हैं। अब सभी की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर हैं, जो कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान
नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर
13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

