Skip to main content

ताजा खबर

इस वजह से हुआ ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन, पूर्व सेलेक्टर ने बताई बड़ी वजह 

इस वजह से हुआ ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन, पूर्व सेलेक्टर ने बताई बड़ी वजह 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही बीसीसीआई ने अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका के साथ सह-मेजबानी में आयोजित होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की है। इस टीम में कुछ चौंकाने वाले फैसले सेलेक्टर्स द्वारा किए गए, जिसमें शुभमन गिल का टीम से बाहर होना व ईशान किशन का करीब दो साल टीम में वापसी चर्चा के केंद्र में रही।

टी20 वर्ल्ड कप टीम के लिए भारतीय टीम में वापसी के बाद से ही ईशान किशन को लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज है। तो वहीं, अब इस क्रम में नया नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर व सेलेक्टर रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत का जुड़ गया है। श्रीकांत ने उस वजह पर प्रकाश डाला है, जिस वजह से किशन ने टी20 वर्ल्ड कप का टिकट जितेश शर्मा व ऋषभ पंत के मौजूद होते हुए भी कटा लिया है।

श्रीकांत का बड़ा बयान

हाल में ही श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- मुझे यशस्वी जायसवाल के लिए खराब लग रहा है। वह दुर्भाग्यशाली रहे, लेकिन फायदा यह हुआ कि टीम को ओपनर के साथ-साथ विकेटकीपर मिल गया। यही वह पहलू भी रहा कि ईशान किशन जितेश शर्मा और गिल से भी आगे निकल गए। ईशान एक असाधारण क्रिकेटर हैं, जिस दिन उनका बल्ला बोलता है, तो गजब ही बोलता है। किशन का सेलेक्शन बहुत ही शानदार रहा।

चीका ने आगे कहा, सेलेक्टरों ने घरेलू क्रिकेट को अच्छी तरह देखा। ईशान ने सैय्यद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में ढेरों रन बनाकर टीम इंडिया में वापसी की है। बड़ा पहलू यह है कि उन्होंने रन ही नहीं बनाए, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी टीम जीते। मैं ईशान किशन के लिए बहुत ही खुश हूं। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ चुका है और विश्व कप टीम का भी हिस्सा था, लेकिन फिर गायब हो गया था।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव ( कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे,  रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर,

আরো ताजा खबर

IPL प्लेऑफ के इतिहास में खेली गई ऑल-टाइम टॉप-5 सबसे बेहतरीन पारियां

Top 5 greatest IPL playoffs batting knocks of all time (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग ने अनगिनत यादगार पल दिए हैं, लेकिन असली खिलाड़ी की पहचान तो प्लेऑफ में...

IPL 2026, Eliminator: SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: match preview (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर...

2025 महिला विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Harmanpreet Kaur honoured with Padma Shri award (image via X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार, 25 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: आज क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल...