Skip to main content

ताजा खबर

इस मामले में बुरे फंसे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, ED ने भेजा समन

Mohammad Azharuddin (Photo Source: X/Twitter)

Enforcement Directorate (ED) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को समन भेजा है। अजहरुद्दीन के ऊपर HCA अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान पैसों की हेरा-फेरी करने का आरोप है। बता दें, वह सितंबर 2019 में अध्यक्ष बने थे लेकिन महज दो साल बाद जून 2021 में उन्हें पद छोड़ना था।

यह मामला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी, इससे जुड़ा हुआ है।। इन पैसों से डीजल जनरेटर, फायरफाइटिंग सिस्टम और कुछ ऐसे काम थे जिन्हें पूरा किया जाना था। गुरुवार, 3 अक्टूबर को पूर्व क्रिकेटर के ईडी के सामने पेश होने की उम्मीद है।

अजहरुद्दीन ने आरोपों को बताया झूठा

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एक इंटरव्यू के दौरान सारे आरोपों से इनकार किया और उन्हें झूठा और राजनीति से संबंधित बताया। बता दें, अजहरूद्दीन इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता भी है। उन्होंने कहा, “यह मेरी प्रतिष्ठा को बर्बाद करने के लिए मेरे प्रतिद्वंद्वियों द्वारा किया गया एक स्टंट है।” 

ED ने समन भेजने से पहले तेलंगाना में 9 जगह छापेमारी की, इस दौरान जांच एजेंसी को डिजिटल उपकरण के साथ कई अहमद दस्तावेज भी मिले हैं। बता दें, HCA के CEO सुनीलकांत बोस ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की है।

हैदराबाद में बनने वाला है नया क्रिकेट स्टेडियम

हैदराबाद सरकार शहर के बाहरी इलाके में एक नया इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में खुलासा किया कि बीसीसीआई के साथ बातचीत चल रही है और उन्होंने 2024-25 के राज्य बजट से खेलों के लिए 321 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। नया स्टेडियम बनने से आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद को घरेलू मैदान मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में डेविड वॉर्नर ने कबूला अपना जुर्म! हो सकती है जेल की सजा

David Warner Faces Up to 9 Months Prison After Pleading Guilty to Drink-Driving (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और सिडनी थंडर के कप्तान डेविड वॉर्नर ने सिडनी की...

ZIM vs IND: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, मधेवेरे और न्यामहुरी की हुई वापसी

ZIM vs IND: Zimbabwe Bring Back Madhevere and Nyamhuri for India T20I Series (image via getty) जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 23 जुलाई से भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की...

रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान

Ravi Shastri Outlines India’s Ideal 15-Man Squad for the 2027 ODI World Cup (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के...

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

Hashmatullah Shahidi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने करीब...