Skip to main content

ताजा खबर

इस फैन ने की दीवानगी की सारी हदें पार, RCB की जर्सी को करवाया गंगा स्नान, आप भी देखें वीडियो

इस फैन ने की दीवानगी की सारी हदें पार, RCB की जर्सी को करवाया गंगा स्नान, आप भी देखें वीडियो

RCB Fan At Mahakumbh (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरूआत जल्द होने वाली है। आगामी टूर्नामेंट में सभी टीमों को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। हालांकि अभी तक इस फ्रेंचाइजी ने एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है।

इस समय उत्तर प्रदेश में तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। माना जाता है कि महाकुंभ के दौरान पवित्र संगम में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं। आरसीबी के फैन ने संगम में स्नान के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की जर्सी को भी डुबकी लगवाई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर कह रहे हैं कि अब शायद RCB पर लगे सारे ग्रहण दूर हो जाएं और टीम साल 2025 के आईपीएल में खिताब जीत जाए। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ही खेलते हुए देखा जाता है। इस धाकड़ खिलाड़ी ने अभी तक आरसीबी की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। हालांकि विराट कोहली भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि फाइनल में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भले ही पुरुष टीम आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन महिला प्रीमियर लीग 2024 में स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।

अब इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने नाम जरुर करना चाहेगी। अभी तक आगामी सीजन के लिए आरसीबी टीम ने अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। हालांकि जल्द ही फ्रेंचाइजी यह भी फैसला लेती हुई नजर आ सकती है। विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक आईपीएल में 252 मैच में 8004 रन बनाए हैं जिसमें 55 अर्धशतक और आठ शतक शामिल है।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...