Skip to main content

ताजा खबर

इस दिग्गज ने जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर किया बड़ा खुलासा, जाने कितने समय में रिकवर हो जाएंगे भारतीय तेज गेंदबाज?

इस दिग्गज ने जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर किया बड़ा खुलासा, जाने कितने समय में रिकवर हो जाएंगे भारतीय तेज गेंदबाज?

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को यह बता दिया था कि वो टीम इंडिया के महत्वपूर्ण पहलू में से एक है। भले ही टीम इंडिया को इस टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी हो लेकिन जसप्रीत बुमराह एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव बनाया हुआ था।

अब टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना है और इसमें भी जसप्रीत बुमराह को शानदार प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे और मैच के दौरान ही उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग डिपार्टमेंट के पूर्व हेड रामजी श्रीनिवासन ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत करते समय रामजी श्रीनिवासन ने कहा कि, ‘जसप्रीत बुमराह खजाना है और उन्हें सावधानी से संभालना चाहिए। चैंपियंस ट्रॉफी दुनिया का अंत नहीं है। अगर जरा भी संदेह है तो उन्हें टीम में नहीं होना चाहिए। पांच लगातार टेस्ट मैच कुछ ऐसा नहीं है जो उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कभी खेला है।’

यह भी पढ़े:- “वो अपने करियर के अंत में मैक्ग्रा-वसीम अकरम…”, जसप्रीत बुमराह को लेकर ब्रैड हैडिन का बड़ा बयान

जसप्रीत बुमराह को ठीक होने में 6 महीने कम से कम लगेंगे: श्रीनिवासन

श्रीनिवासन ने आगे कहा कि, ‘यह सिर्फ दर्द है और जसप्रीत बुमराह जल्द ही फिट हो जाएंगे। घर वापसी से पहले ही उन्हें बेहतर लग रहा होगा लेकिन मैं इसके लिए पक्की तरीके से नहीं बोल सकता हूं। उन्होंने लगातार क्रिकेट खेला है और इसी का दबाव उनकी चोट पर पड़ा है। अगर यह चोट ग्रेड 1 से ग्रेट 3 के बीच में है तो उन्हें ठीक होने में कम से कम 6 महीने लगेंगे।’

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। बहुत जल्द इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को लेकर टीम इंडिया की पुष्टि हो जाएगी। जसप्रीत बुमराह खुद आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...