Skip to main content

ताजा खबर

इशान किशन थोड़ा सा फैशन में लग गया था और इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है: बासित अली

इशान किशन थोड़ा सा फैशन में लग गया था और इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है: बासित अली

Ishan Kishan (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने हाल ही में बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन की भारतीय टीम में अनुपलब्धता को लेकर अपना पक्ष रखा है। बासित अली के मुताबिक इशान किशन ने खेल से अपना ध्यान हटाया और फैशन पर ज्यादा फोकस करने लगे। बता दें, काफी समय से इशान किशन को भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखा नहीं गया है।

दिसंबर 2023 के बाद किशन ने क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने खुद को भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से भी बाहर कर दिया और उसके बाद से उन्हें चयनकर्ताओं ने टीम में शामिल नहीं किया।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘इशान किशन अपने बेहतरीन फॉर्म से गिर गए हैं। वो भी थोड़ा फैशन में लग गया था।’

इशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग लिया था और उसके बाद से ही उन्हें क्रिकेट फील्ड पर नहीं देखा गया है। किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 14 पारी में 22.85 के औसत से 360 रन बनाए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका टीम के क्वालीफाई होने को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपना पक्ष रखा है

बासित अली ने श्रीलंका टीम के चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई होने को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम को महिला क्रिकेट टीम से सीखना चाहिए जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए महिला एशिया कप 2024 को अपने नाम किया।

बासित अली ने कहा कि, ‘श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करने के हकदार नहीं है। मुझे लगता है कि जैसे पाकिस्तान टीम में हमने देखा है कि सभी खिलाड़ी दोस्ती रखने में ज्यादा ध्यान लगा रहे हैं ऐसा ही श्रीलंका टीम में भी देखा गया है। मेरी व्यक्तिगत राय यह है कि श्रीलंका महिला टीम ने उनसे ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया। पुरुष टीम को महिला टीम से यह सीखना चाहिए कि खुद पर भरोसा कैसे रखना चाहिए।’

इस समय श्रीलंका टीम भारत के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों को ही भारत ने अपने नाम किया है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 30 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...