Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका दौरे के लिए BCCI का इशान किशन और संजू सैमसन को नजरअंदाज करना क्या मायने रखता है?

Ishan Kishan and Sanju Samson

बीसीसीआई ने बीते गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। सूर्यकुमार यादव को T20I टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया, जबकि रोहित शर्मा वनडे सीरीज में कप्तानी करेंगे। इस दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

स्क्वॉड में कुछ युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया, लेकिन कुछ ऐसे भी प्लेयर हैं, जिन्हें शामिल नहीं किया गया। इसमें इशान किशन का नाम शामिल हैं।

इशान किशन के लिए सभी दरवाजे बंद ?

पिछले साल दिसंबर में ब्रेक से पहले इशान सभी प्रारूपों में टीम इंडिया का हिस्सा थे। बाद में बीसीसीआई ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने का आदेश दिया, लेकिन इशान ने इसे नजरअंदाज किया और ब्रेक पर रहे। इसके बाद बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से इशान बाहर हो गए।

जिम्बाब्वे के दौरे से बाहर रहने के बाद इशान किशन श्रीलंका दौरे के लिए भी नहीं चुने गए हैं। इसलिए चर्चा होने लगी है कि क्या बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं?

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन 2024-25 में खिलाड़ियों की उपलब्धता और भागीदारी की निगरानी करेगा। इससे इशान की वापसी के लिए दरवाजे खुले रहेंगे।

संजू सैमसन के साथ क्या गलत हुआ ?

पिछली बार जब भारत ने दिसंबर 2023 में वनडे मैच खेला था, तब संजू सैमसन ने शतक बनाया था और जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम टी20I मैच में भी उन्होंने एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, फिर फिर भी सैमसन को श्रीलंका दौरे के लिए वनडे टीम में नहीं चुना गया है, जबकि 20 ओवर के प्रारूप के लिए चुना गया।

श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत की विकेटकीपर के रूप में वापसी हुई है। वहीं भारत लाइन-अप में अधिक ऑलराउंडरों को शामिल करने पर फोकस कर रहा है। इस कारण से सैमसन को मौका नहीं मिला। और संभावना है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी की योजनाओं का हिस्सा नहीं होंगे।

 

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...