Skip to main content

ताजा खबर

इरफान पठान और सुनील गावस्कर की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इंडिया के स्क्वॉड में इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह

इरफान पठान और सुनील गावस्कर की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इंडिया के स्क्वॉड में इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह

KL Rahul and Rishabh Pant. (Photo Source: Twitter)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंडिया के स्क्वॉड की घोषणा जल्द ही होने वाली है। हालांकि अभी इसको लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं कि कौन से वो धाकड़ खिलाड़ी होंगे जो अंतिम 15 में अपनी जगह बनाएंगे। ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा को दी जा सकती है और वो पांचवीं बार टीम इंडिया की कप्तानी आईसीसी इवेंट में करते हुए नजर आ सकते हैं। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान और सुनील गावस्कर ने भी इंडिया स्क्वॉड को लेकर अपना पक्ष रखा है। दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के विकेटकीपर को लेकर बड़ा बयान दिया।

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘अगर मैं वहां बैठा होता तो यह बता सकता था कि हाल में किसने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। केएल राहुल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और श्रेयस अय्यर ने भी इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें थोड़ा सपोर्ट जरूर मिलना चाहिए था। पिछले कुछ महीनो में उन्हें ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला है लेकिन मैं इन दोनों खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखना चाहता हूं।’

सुनील गावस्कर ने भी दिया बड़ा बयान

सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘नंबर चार पर मैं श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहूंगा जबकि नंबर पांच पर केएल राहुल और नंबर 6 पर ऋषभ पंत को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। संजू सैमसन ने भी शतक बनाया है और उन्हें भी टीम में शामिल करना चाहिए। संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए शतक बनाए थे। आप ऐसे खिलाड़ी को कैसे हटा सकते हैं जिन्होंने अपने देश के लिए शतक बनाए हैं?’

इरफान पठान और सुनील गावस्कर की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की संभावित इंडिया का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी।

बता दें कि, यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टीम इंडिया के सभी मैच UAE में आयोजित किए जाएंगे। आगामी टूर्नामेंट को रोहित शर्मा एंड कंपनी जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की...

टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

Sairaj Bahutule Expected to Join Team India as Spin Bowling Coach (image via X) भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम घटनाक्रम में, पूर्व लेग-स्पिनर साईराज बहुतुले के टीम इंडिया के...

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...

सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

BCCI set to appoint Shreyas Iyer as India’s T20I captain replacing Suryakumar Yadav (image via X) खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को...