Skip to main content

ताजा खबर

इरफान और धोनी में है गहरी दोस्ती, साथ में ऐड शूट करने वाले व्यक्ति ने बताई पूरी सच्चाई

Irfan Pathan and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
Irfan Pathan and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

पिछले कुछ दिनों में भारतीय क्रिकेट जगत में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली है। हाल में ही इरफान की कुछ साल पुरानी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

इस वीडियो में पठान ने टीम इंडिया से ड्रॉप होने को लेकर कहा, “मुझे किसी के कमरे में हुक्का लगाने की आदत नहीं है और न ही इस बारे में बात करने की। ये बात सब जानते हैं, लेकिन आप कभी-कभी इस बारे में न बोलें तो ही बेहतर होता है। किसी भी खिलाड़ी का काम मैदान पर परफॉर्म करना होता है, और मैं केवल इसी बात पर ध्यान देता था।”

इसके बाद से ही इरफान पठान और धोनी के खेल के दिनों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई क्रिकेट फैंस का मानना है कि इरफान कप्तान धोनी के फेवरेट नहीं थे, इस वजह से उन्हें ज्यादा टीम में मौके नहीं मिलते थे।

हालांकि, इस रस्साकसी के बीच जयूस स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर युद्धजीत बी दत्ता की एक पोस्ट काफी तेजी सोशल मीडिया पर हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने धोनी और इरफान के बीच एक प्यारे बाॅन्ड को लेकर बात की है।

इरफान और धोनी में है गहरी दोस्ती

युद्धजीत ने अपनी इस पोस्ट में कहा- इरफान पठान और एमएस धोनी की दोस्ती एक ऐसी दोस्ती है जिसे देखने का मुझे खुद सौभाग्य मिला है। मैं धोनी और कुछ दूसरे क्रिकेटरों को मैनेज कर रहा था, और पेप्सी की शूटिंग के दौरान, इरफान, माही और मैं एक वैन में बैठे थे। उन्हें साइन करने के लिए छोटे बैट दिए गए, और फिर उन्होंने जो किया वह उनके बीच एक शानदार बाॅन्ड की निशानी था।

बल्ले के दूसरी ओर, उन्होंने साइन करते हुए एक-दूसरे के नाम लिखे और साथ में ये भी लिखा कि यह उनकी दोस्ती की एक स्थायी निशानी है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इसे उनके बंधन के साक्षी के रूप में रखूँ, और यह आज भी मेरे पास है। हाल ही में उनके बारे में फैली खबरों ने उन दिनों की यादें और उनकी दोस्ती के कई और किस्से ताजा कर दिए। मैंने जो देखा है, उसके आधार पर, मेरा मानना ​​है कि ये कहानियाँ सच्चाई से ज्यादा सनसनीखेज हैं।

देखें युद्धजीत की ये सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

আরো ताजा खबर

17 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई पथुम निसांका की 52 गेंदों...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में हुई Cole McConchie की एंट्री! लेंगे माइकल ब्रेसवेल की जगह

T20 WC 2026: Cole McConchie (image via getty) कोल मैककॉन्ची को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल की जगह लेने की ऑफिशियल...

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...