
Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)
बांग्लादेश में अराजकता के बीच टीम ने पाकिस्तान का दौरा करने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम भी शामिल है।
बता दें कि, शाकिब अल हसन बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार में सांसद थे। लेकिन सरकार गिरने और बवाल के चलते उनकी टीम में वापसी पर संशय बना हुआ था पर उन्हें जगह दी गई। लेकिन कई लोगों ने शाकिब को टीम में मौका देकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
शाकिब अल हसन को टीम में चुने जाने पर खेल सलाहकारों ने दी सहमति
शाकिब अल हसन ने अवामी लीग पार्टी से चुनाव लड़ा था। हालांकि, बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में उनके शामिल होने को मौजूदा कार्यवाहक खेल मंत्री आसिफ महमूद ने मंजूरी दे दी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक इफ्तिखार अहमद ने बातचीत के बाद बताया-
“हमने टीम को खेल सलाहकारों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने शाकिब को शामिल किये जाने का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि टीम को गुणवत्ता के आधार पर बनाया जाना चाहिए।”
शाकिब को टीम में शामिल करने से खुश नहीं हैं रफिकुल इस्लाम, ठहरा दिया हत्यारा
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व सदस्य रफिकुल इस्लाम इस फैसले से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा-
”कानून बनाने वालों में शाकिब भी शामिल था। शाकिब लोगों की हत्या का भी जिम्मेदार है। जब छात्र मारे गए तो उन्होंने कभी विरोध नहीं किया। इनमें से कई छात्र उन्हें अपना आदर्श मानते थे। उन्हें पहले वापस आना चाहिए और बताना चाहिए कि उन्होंने इस सारे हंगामे पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी।”
बांग्लादेश की टीम 13 अगस्त को लाहौर पहुंचेगी और 17 अगस्त को इस्लामाबाद जाने से पहले 14-16 अगस्त तक गद्दाफी स्टेडियम में ट्रेनिंग करेगी। फिर 21 अगस्त से रावलपिंडी में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।
ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग
28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

