
(Image Credit- Instagram)
Yuzvendra Chahal आखिरी बार खेल के कारण खबरों में कब रहे थे ये किसी को नहीं पता, लेकिन ये खिलाड़ी अब अपनी वाइफ Dhanashree Verma से अलग होने की रिपोर्ट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं फैन्स Dhanashree का नाम श्रेयस अय्यर से भी जोड़ा जाता रहा है और अय्यर के साथ ही चहल अब स्पॉट हुए हैं।
Yuzvendra Chahal लगा रहे हैं लगातार इंस्टा स्टोरी
जी हां, Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma के अलग होनी की खबरों ने काफी ज्यादा जोर पकड़ लिया है, इस बीच ये दोनों ही इंस्टा स्टोरी का सहारा ले रहे हैं। एक तरफ चहल फैन्स से अपील कर रहे हैं कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की जाए, तो दूसरी ओर धनश्री ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि उनके चरित्र को लेकर काफी गलत बातें की जा रही है।
Dhanashree से अलग होने की खबरों के बीच श्रेयस के साथ दिखे Chahal
*Yuzvendra Chahal का एक वीडियो हो रहा है इंस्टा पर काफी ज्यादा वायरल।
*वायरल वीडियो में युजी चहल के साथ नजर आए श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह।
*ये तीनों खिलाड़ी पहुंचे थे Bigg Boss शो के सेट पर, तीनों दिखे स्टाइलिश अवतार में।
*वहीं श्रेयस के साथ चहल को देख फैन्स ने Dhanashree से जुड़े कई सारे कमेंट्स किए।
Yuzvendra Chahal का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
एक नजर चहल की वायरल हुई इंस्टा स्टोरी पर
A post shared by CricTracker (@crictracker)
जल्द हो सकती है श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी
दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की जल्द ही टीम इंडिया में वापसी हो सकती है, जहां इंग्लैंड के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज में ये खिलाड़ी आपको टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकता है। वैसे अय्यर ने टीम इंडिया से आखिरी मैच अगस्त 2024 में लंका टीम के खिलाफ था, उसके बाद से वो लगातार घरेल क्रिकेट खेल रहे हैं और उस दौरान उन्होंने कमाल कप्तानी के अलावा कमाल की बल्लेबाजी भी की थी। ऐसे में ये भी देखना अहम होगा कि क्या श्रेयस को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुना जाता है या नहीं।
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर
6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

