Skip to main content

ताजा खबर

इधर विराट कोहली का डांस वायरल हो रहा है, उधर दूसरी पारी में भी रोहित अपना विकेट गिफ्ट में दे गए

Virat Kohli and Rohit Sharma (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में शुरू हो चुका है। इस मैच के खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को मैच के दौरान डांस करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बता दें कि विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे हैं मुकाबले में विराट कोहली पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाज बड़ा स्कोर जरूर बनाना चाहेंगे।

बांग्लादेश की पारी के दौरान जब टीम इंडिया शाकिब अल हसन के आउट होने के फैसले का इंतजार कर रहे थे तब विराट कोहली अपनी टीम के साथ मैदान के बीच में खड़े हुए थे। तमाम दर्शकों को ढोल बजाते हुए देखा गया। इसी बीच विराट कोहली ने भी डांस करके तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

यह रही वीडियो:

The Chepauk Crowd went crazy on Virat Kohli dance moves 🔥 pic.twitter.com/JCAVZ2xDWm

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 20, 2024

मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए थे। टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 113 रनों की पारी खेली जबकि रवींद्र जडेजा ने 86 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 56 रनों का योगदान दिया जबकि ऋषभ पंत 39 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। आकाश दीप ने 17 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 5 विकेट झटके जबकि तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए।

जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गया है। टीम की ओर से अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने 32 रन बनाए जबकि मेहदी हसन मिराज ने 27* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। लिटन दास ने 22 रन बनाए। कप्तान नजमुल हसन शांतो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 20 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके हैं जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। भले ही कोहली पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हो लेकिन दूसरी पारी में उन्हें अपनी टीम के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

दूसरी पारी में भी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से फ्लॉप रहे और 5 रन बनाकर तस्कीन अहमद की गेंद पर आउट हो गए। पहली पारी के बाद रोहित शर्मा दूसरी पारी में भी बांग्लादेश के गेंदबाजों के ऊपर दबाव नहीं बना पाए और अपना विकेट उन्होंने खो दिया है। तमाम फैंस यही दुआ करेंगे कि जल्द ही रोहित शर्मा अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आ जाए और बांग्लादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेले।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...