Skip to main content

ताजा खबर

इंडिया के खिलाफ BGT 2024-25 में फेल हुए नाथन मैकस्वीनी अब श्रीलंका दौरे के लिए हैं पूरी तरह से तैयार, चयनकर्ताओं को कहा- ‘शुक्रिया’

इंडिया के खिलाफ BGT 2024-25 में फेल हुए नाथन मैकस्वीनी अब श्रीलंका दौरे के लिए हैं पूरी तरह से तैयार, चयनकर्ताओं को कहा- ‘शुक्रिया’

Nathan McSweeney (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र की अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज 29 जनवरी से श्रीलंका में खेलनी है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज की ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा हो गई है। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तानी स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है।

युवा खिलाड़ी नाथन मैकस्वीनी को भी टीम में जगह मिली है। बता दें कि, नाथन मैकस्वीनी ने इंडिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। पहले तीन मैच में खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया और युवा खिलाड़ी की जगह Sam Kontas को प्लेइंग XI में शामिल किया गया।

ऑस्ट्रेलिया टीम से ड्रॉप होने के बाद नाथन मैकस्वीनी ने इस समय खेले जा रहे बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट की ओर से महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच में अपने अनुभव को लेकर बड़ा खुलासा किया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक नाथन मैकस्वीनी ने कहा कि, ‘काफी अच्छा लगा जो भी पिछले दो महीने हुआ। जो भी अनुभव मुझे पहले तीन टेस्ट में मिला है मैं उससे सीखकर श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगा।’

जॉर्ज बेली ने नाथन मैकस्वीनी को लेकर किया बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि, ‘उन्होंने यह बताया कि किस तरीके के खिलाड़ी वो हैं। इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने ब्रिसबेन हीट की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी की और इसी वजह से उन्हें फिर से अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।’

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बारे में बात करते हुए नाथन मैकस्वीनी ने कहा कि, ‘यह सच में बड़ी चुनौती होने वाली है लेकिन मैंने भी इसके लिए योजना बनाई हुई है। ऑस्ट्रेलिया में स्पिन खेलने और श्रीलंका में स्पिनर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करना बहुत ही अलग बात है। अपनी शील्ड करियर में मैंने ऑस्ट्रेलिया में इस योजना के लिए काफी मेहनत की थी लेकिन अब बात अलग है। मेरी यही कोशिश रहेगी कि श्रीलंका के गेंदबाजों के ऊपर में शुरुआत से ही दबाव बनाए रखूं।’

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...