Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड बचकर, दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की

इंग्लैंड बचकर, दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की

West Indies (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस मैच के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। बता दें, लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। यह मैच दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था।

वेस्टइंडीज की बात की जाए तो पहले टेस्ट मैच में टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अब दूसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर खेला जाएगा और वेस्टइंडीज टीम इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

दूसरे टेस्ट में भी वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी क्रैग ब्रैथवेट करेंगे। यही नहीं वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट की अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट के साथ वेस्टइंडीज टीम की ओपनिंग माइकल लुइस करेंगे। वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों को आगामी मैच में अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है अगर टीम को इस सीरीज में बने रहना है तो।

यह रही वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए:

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), एलिक अथानाजे, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), केवम हॉज, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स

बता दें, तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड इस समय 1-0 से आगे है। वेस्टइंडीज का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है। हालांकि टीम दूसरे टेस्ट को जीतकर इस सीरीज में बराबरी करने को देखेगी। दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में मार्क वुड को जेम्स एंडरसन की जगह शामिल किया है। दूसरा टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। अगर इंग्लैंड दूसरे टेस्ट को जीत जाता है तो वो इस सीरीज को अपने नाम कर लेगा।

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...