Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड ने लगभग जीत लिया था मुकाबला लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से रिजल्ट दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में चला गया

South Africa (Pic SOurce-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात रन से हराया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निराशाजनक रहा।

बता दें, इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 65 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जहां एक तरफ इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के बाकी बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला वहीं क्विंटन डी कॉक ने अपनी टीम को काफी अच्छी स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया था।

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब हुई थी और उन्होंने अपने विकेट लगातार अंतराल में खो दिए थे। हालांकि टीम की ओर से लियम लिविंगस्टोन और हैरी ब्रूक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। बता दें, इंग्लैंड ने अपने चार विकेट 11 ओवर के भीतर 61 रन पर खो दिए थे। इसके बाद लिविंगस्टोन और ब्रूक के बीच पांचवें विकेट के लिए 78 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

अंतिम तीन ओवर में मैच का रुख पूरी तरह से बदल गया

इंग्लैंड को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 25 रनों की जरूरत थी और उनके पांच विकेट बचे हुए थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इंग्लैंड की पारी का 18 ओवर लेकर आए कगिसो रबाडा ने ना ही सिर्फ इस ओवर में चार रन दिए बल्कि लियम लिविंगस्टोन का विकेट भी झटका। इसके बाद कप्तान एडन मार्करम ने 19वां ओवर मार्को जानसेन को दिया।

इस ओवर में सिर्फ 7 रन आए जिसके बाद इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 14 रनों की जरूरत थी। एनरिक नॉर्टजे ने अंतिम ओवर काफी अच्छी तरह से फेंका और सिर्फ 6 रन दिए। यही नहीं उन्होंने हैरी ब्रूक को भी इस ओवर में वापस पवेलियन की राह दिखाई। यही तीन ओवर इस मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

ICC penalises Haris Rauf for Code of Conduct violation during England clash (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के...

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारत ने किए 3 बदलाव; देखें प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via X) 28 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’ – जब स्टेडियम में वैभव से टकराईं ‘बलिया वाली दीदी’, देखें वायरल वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi sweet video goes viral after fan from Ballia offers him motherly advice at stadium (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारत के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव...