
Jos Buttler (Photo Source: X/Twitter)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इसी महीने 11 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज और पांच वनडे मुकाबले खेलने वाली है। हालांकि, आगामी सीरीज शुरू होने से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लग चुका है। कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) काफ इंजरी के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
जोस बटलर के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में फिल साल्ट इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से Jos Buttler ने अब तक नहीं खेला है कोई मैच
जोस बटलर (Jos Buttler) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत से हार के बाद अब तक कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला हैं। उन्हें जुलाई में द हंड्रेड की तैयारी के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हफ्तों के रिहैब के बाद वह टी20 ब्लास्ट में ससेक्स के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच में लंकाशायर के लिए वापसी करने वाले थे।
लंकाशायर के कोच Dale Benkenstein ने बताया कि, जोस बटलर की चोट काफी ज्यादा गंभीर हो गई है और वह खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्होंने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा,
हमें उनकी रिकवरी को लेकर कुछ बुरी खबरें मिली हैं, उन्हें चोट लगी थी जिससे वे उबर रहे थे, लेकिन उनकी चोट और ज्यादा गंभीर हो गई है। वे न केवल हमारे टी20 से बाहर हैं, बल्कि मुझे लगता है कि वे अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। वे हमारे लिए खेलने के लिए बहुत उत्सुक थे।
आपको बता दें, पिछले चार सालों में यह जोस बटलर (Jos Buttler) की तीसरी काफ इंजरी है। एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में लंबे समय तक खेलने और फिट रहने के लिए शायद उन्हें अब विकेटकीपिंग छोड़नी पड़ सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड-
फिल साल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, रीस टॉपले, जॉन टर्नर
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

