Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: जोस बटलर ने पार्ल रॉयल्स को दिया बड़ा झटका, टूर्नामेंट से नाम लिया वापस- जानें क्यों?

SA20 2025: जोस बटलर ने पार्ल रॉयल्स को दिया बड़ा झटका, टूर्नामेंट से नाम लिया वापस- जानें क्यों?

Jos Buttler (Image Credit- Twitter X)

पार्ल रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते SA20 के आगामी संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने इसे “शर्मनाक” बताया और मंगलवार, 6 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक संदेश में रॉयल्स के प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

SAटी20 टूर्नामेंट 9 जनवरी से 8 फरवरी, 2025 तक चलेगा और इंग्लैंड को 22 जनवरी से 12 फरवरी के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा करना है। बटलर के 2025 चैंपियंस ट्रॉफी तक व्हाइट बॉल के कप्तान के रूप में जारी रहने की उम्मीद है ऐसे में उनका टीम को छोड़कर लीग मुकाबलों में खेलना नामुमकिन है।

बटलर ने रॉयल्स के एक्स अकाउंट पर अपना नाम वापस लेने के बाद कहा

“यह संदेश पार्ल रॉयल्स के फैंस के लिए है। मुझे निराशा है कि मैं SA20 2025 में नहीं खेल पाऊंगा। इंग्लैंड के कुछ अंतरराष्ट्रीय मैचों के कारण मेरा पूरा ध्यान वहीं रहेगा। यह शर्म की बात है कि मैं टूर्नामेंट में वापस नहीं आ पाऊंगा। मुझे टूर्नामेंट से बहुत प्यार है। पार्ल रॉयल्स और खासकर पार्ल रॉयल्स के फैंस से बहुत प्यार है। मैं आपको प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि मैं भविष्य में वापस आ पाऊंगा।”

बटलर SA20 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, वह साल 2023 के रन चार्ट में सबसे आगे थे और इस 40.80 की औसत से 408 रन बनाकर पहले स्थान पर मौजूद थे। रॉयल्स फ्रेंचाइज़ी के साथ उनका जुड़ाव बहुत गहरा है क्योंकि वह आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जोस बटलर की जगह खेलेगा यह भारतीय खिलाड़ी 

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार भारत के दिनेश कार्तिक SA20 2025 में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में फ्रेंचाइज़ी में शामिल होंगे। कार्तिक ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल से संन्यास ले लिया था। लेकिन वह इस लीग टूर्नामेंट से वापसी कर रहे हैं। जोस बटलर को SA20 में खेलने के लिए $500,000 डॉलर मिलते हैं, यानि भारतीय करंसी के मुताबिक 4 करोड़ 20 लाख।

यहाँ देखे:- दिनेश कार्तिक ने रचा इतिहास, SA20 का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...